भूल भुलैया-3: कार्तिक आर्यन के साथ बनेगी इस एक्ट्रेस की जोड़ी..?
<p><em>बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा का हिस्सा बने रहते हैं। कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं। एक्टर की फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी रोजाना नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच ‘भूल भुलैया 3’ की लीड एक्ट्रेस के लिए एक नया नाम सामने आया है।</em></p>
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट में अपने काम से सभी का दिल जीत लिया था। ऐसे में अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर वह लगातार चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। बीते काफी दिनों से ‘भूल भुलैया 3’ के लिए लीड एक्ट्रेस को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म के नए-नए नाम आए दिन सामने आते रहते हैं। ‘भूल भुलैया 3’ इसी साल मार्च महीने में फ्लोर पर उतारी जाएगी। हॉरर-कॉमेडी फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर बीते लंबे समय से कयासों का बाजार गर्म है।
‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन के साथ लीड रोल में कियारा आडवाणी नजर आईं थीं। वहीं, बीते दिनों इस फिल्म के लिए सारा अली खान का नाम भी सामने आया था। लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो न सारा और नाही कियारा, बल्कि ये बाजी तो कोई और ही मारकर ले गया है। जानकारी के अनुसार ‘भूल भुलैया 3’ के लिए शरवरी वाघ से बातचीत की जा रही है। माना जा रहा है कि शरवरी वाघ फिल्म में कार्तिक के साथ लीड रोल निभाती हुई नजर आ सकती हैं।
खबरों की मानें तो शरवरी वाघ ने फिल्म के लिए लुक टेस्ट भी दे दिया है। ‘भूल भुलैया 3’ को अनीस बज्मी डायरेक्ट करने वाले हैं, इन्होंने फिल्म का दूसरा पार्ट भी डायरेक्ट किया था। बता दें, कार्तिक आर्यन रूह बाबा बनकर सभी का दिल जीत लिया था। ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार ने जो लेवल सेट किया था, उसे देखकर ये कहा जा रहा था कि कार्तिक के लिए दूसरा पार्ट मुश्किल हो सकता है। लेकिन कार्तकि ने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया था।
मेकर्स फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि ‘भूल भुलैया 3’ को भी पहले जीतना प्यार मिलेगा। लेकिन इस बार वह दर्शकों के लिए कुछ हटकर प्लान कर रहे हैं। जिसके चलते उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से नई हो सकती है।
What's Your Reaction?