शराब का धंधा छोड़ने वाले को 1 लाख रुपये देगी बिहार सरकार
<p><em><strong>बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नशा मुक्ति दिवस पर बड़ा एलान करते हुए कहा कि बिहार सरकार शराब का धंधा छोड़ने वालों को 1 लाख रुपये जीविकोपार्जन के लिए देगी।</strong></em></p>
बिहार में नशा मुक्ति दिवस पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एलान किया कि बिहार सरकार शराब का धंधा छोड़ने वालों को 1 लाख रुपये जीविकोपार्जन के लिए देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केवल शराब ही नहीं बल्कि ताड़ी बेचने वालों पर भी ये स्कीम लागू होगी अगर वो ताड़ी का धंधा छोड़कर नीरा बनाने का धंधा करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में शराब के मामले में गिरफ्तारी तो हो रही है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी हो रही है जो शराब पीते हैं। सीएम ने कहा कि राज्य में उनकी गिरफ्तारी कम हो रही है जो शराब का धंधा करते हैं।
सीएम नीतीश ने खड़े किए सवाल
नीतीश कुमार ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि असली धंधेबाज कहां पकड़ा जाता है? वो तो बाहर नहीं निकलता है. गरीब लोगों को बाहर भेजकर होम डिलीवरी कराता है। गरीब गुरबा को पकड़ने की जरूरत नहीं है। जो गरीब थोड़ा बहुत शराब या ताड़ी बेचते हैं उनके लिए हम ये स्कीम लाए हैं।
पीने वालों को नहीं, इन्हें करें गिरफ्तार...
बिहार में 2016 से शराबबंदी है। तब से अबतक 4 लाख लोग इस कानून के तहत गिरफ्तार हो चुके हैं। इसी महीने शराबबंदी की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मद्य निषेध विभाग को कहा था कि वो शराब पीने वालों की बजाए शराब का धंधा करने वालो को पकड़े।
नशे से मुक्ति की अपील
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट भी किया कि नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर हम सभी तरह के नशे से मुक्ति का संकल्प लें तथा समृद्ध, स्वस्थ एवं खुशहाल बिहार हेतु नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
What's Your Reaction?