बिटकॉइन ने रचा इतिहास ! 70 हजार डॉलर हुआ भाव, अमेरिका के एक फैसले ने लगा दिए पंख

<p>जनवरी के अंत में अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने 11 स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी दी थी। इसके बाद से ही बिटकॉइन में तूफानी तेजी है।</p>

बिटकॉइन ने रचा इतिहास ! 70 हजार डॉलर हुआ भाव, अमेरिका के एक फैसले ने लगा दिए पंख
10-03-2024 - 09:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने नया रिकार्ड बनाया है। एक बिटकॉइन का रेट 70 हजार डॉलर हो गया। 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में करीब दो फीसदी का उछाल आया है। वहीं, एक सप्ताह में बिटकॉइन की कीमत 10 फीसदी उछल चुकी है। वैश्विक क्रिप्टो मार्केट में भी पिछले 24 घंटों में 1.90 फीसदी का उछाल आया है और यक 2.6 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।
अमेरिकी स्पॉट एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की लॉन्चिंग से बने पॉजिटिव माहौल के चलते निवेशकों ने क्रिप्टोकरेंसी पर जमकर पैसा लगाया है। इसका फायदा बिटकॉइन समेत सभी डिजिटल करेंसी को मिला है। पिछले कुछ हफ्तों में अरबों डॉलर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में आए हैं। इसके अलावा बिटकॉइन के प्रतिद्वंदी ईथर के ईथरम ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म के अपग्रेड और पिछले साल अप्रैल में बिटकॉइन को टुकड़ों में तोड़ने से निवेशकों की दिलचस्पी इसमें तेजी से बढ़ी है।
11 स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ को मिली थी मंजूरी
जनवरी के अंत में अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने 11 स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी दी थी। कई कॉरपोरेट स्कैंडल और बैंकरप्सी के चलते 18 महीने तक क्रिप्टो मार्केट में सुस्ती छाई रही थी। कई संस्थागत निवेशकों ने भी भारी उतार-चढ़ाव के चलते क्रिप्टो से दूरी बना ली थी। अब ईटीएफ के आ जाने क्रिप्टोकरेंसी को नई उर्जा मिली है। क्रिप्टो बाजार जानकारों का अनुमान है कि बिटकॉइन में आई यह तेजी जारी रहेगी।
60 फीसदी ऊपर गया ईथेरियम
बिटकॉइन की तेजी का साफ असर अन्य डिजिटल करेंसी पर भी पड़ा है। बिटकॉइन के बाद दूसरा सबसे बड़ा टोकन ईथर भी इस साल लगभग 60 फीसदी ऊपर जा चुका है। पिछले सात दिनों में यह क्रिप्टोकॉइन 14 फीसदी उछला है। टिथर पिछले 24 घंटों में हल्की तेजी के साथ 1 डॉलर का हो गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।