जयपुर में कैबिनेट मंत्री को बेटे से मिली चुनौती? एक ही सीट पर दावेदारी

<p><em><strong>राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते आते कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई हैं। जयपुर जिले की विधानसभा सीटों के लिए दावेदारों से रविवार को चुनाव समिति ने संवाद किया। इस दौरान मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे रोहित जोशी ने हवामहल सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की है।</strong></em></p>

जयपुर में कैबिनेट मंत्री को बेटे से मिली चुनौती? एक ही सीट पर दावेदारी
29-08-2023 - 08:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जयपुर जिले की विधानसभा सीटों के लिए 400 से अधिक नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। प्रदेश इलेक्शन कमेटी (पीईसी) के सदस्य भवन जितेंद्र सिंह और मंत्री शाले मोहम्मद ने इन दावेदारों से संवाद किया है। 
बड़ी चैपड़ पर शहर कांग्रेस कार्यालय पर अपनी दावेदारी पेश करने पहुंचे नेताओं में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे रोहित जोशी भी शामिल हैं। दोनों ने एक ही सीट हवामहल पर दावेदारी पेश की है। पिता और पुत्र के एक ही विधानसभा सीट से टिकट मांगने को लेकर सियासी गलियारों में कई अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
टिकट किसे मिलेगा? चुनाव समिति का साफ संदेश
जयपुर की 19 विधानसभा सीटों के पीईसी मेंबर भंवर जितेंद्र सिंह और शाले मोहम्मद की ओर से वन टू वन संवाद किया जा रहा है। कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों के नाम ब्लॉक स्तर से लिए हैं। इनकी अब स्क्रूटनी की जा रही है। आठ विधानसभा सीटों के दावेदारों से संवाद करने के बाद जितेंद्र सिंह ने कहा कि जो दावेदार जनता के पीछे रहने वाले हैं, उन्हीं को टिकट मिलेंगे। नेताओं के पीछे रहने वालों को टिकट नहीं मिलेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जौहरी को हीरे की परख होती है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार का सही ढंग से चयन किया जाएगा।

मंत्री पिता और पुत्र ने हवामहल से जताई दावेदारी
जयपुर शहर की हवामहल सीट से इस बार मंत्री महेश जोशी और उनके पुत्र रोहित जोशी ने चुनाव लड़ने को लेकर दावेदारी जताई है। यही बात सियासत में चर्चा का विषय बनी है। इलेक्शन कमेटी के मेंबर भंवर जितेंद्र सिंह के समक्ष मंत्री महेश जोशी इंटरव्यू देने पहुंचे थे। वहां भंवर जितेंद्र सिंह ने उनसे संवाद किया। इसके बाद उनके बाहर निकलने पर महेश जोशी के बेटे रोहित ने भी भंवर जितेंद्र सिंह के समक्ष टिकट की दावेदारी जताई। इस मामले पर महेश जोशी को पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि उनके पुत्र ने चुनाव लड़ने को लेकर उनसे सलाह नहीं ली है। ऐसे में पिता और पुत्र के एक ही विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसके बाद मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
कांग्रेस ने बनाएं टिकट देने के कई मापदंड
इस बार विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने टिकट वितरण के लिए कई मापदंड तय किए हैं। इसको लेकर पीईसी मेंबर भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया कि टिकट दिए जाने को लेकर कई प्रक्रियाएं होगी। इसमें एआईसीसी ऑब्जर्वर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। जहां उम्मीदवारों के बारे में फीडबैक लिया जाएगा। यह तय किया जाएगा की किस उम्मीदवार की जनता में कितनी पकड़ है। कांग्रेस से इस बार जीताऊ उम्मीदवार को ही टिकट देने की प्राथमिकता है। 
वन टू वन संवाद में आए काफी दावेदार
उन्होंने वन टू वन संवाद को लेकर कहा कि इस बार बड़ी संख्या में दावेदार आए हैं। यह कांग्रेस के लिए अच्छी बात है। इससे साफ होता है कि संगठन काफी मजबूत हुआ है। संवाद के बाद उनके नाम प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी को भेजे जाएंगे। जहां शॉर्ट लिस्ट करने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा। उसके बाद टिकट वितरण के लिए नाम निर्धारित होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।