दो सौ रनों का पीछा करते भारतीय टीम 32 ओवरों तीन विकेट पर132 रनों तक पहुंची
<p><em>एक दिवसीय मैचों के विश्व कप में अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 200 रनों का पीछा करते हुए भारत ने दो रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे। लेकिन, इसके बाद विराट कोहली ने लोकेश राहुल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ही फिलहाल धीरे-धीरे स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल दोनों 32ओवरों में 132 रन बना चुके हैं। </em></p>
आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। यद्यपि उसका यह दांव तब उल्टा पड़ गया जब उसका टॉप बल्लेबाजी क्रम भारतीय गेंदबाजी के आगे ढहता चला गया। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवर में 199 रन पर ऑल आउट होकर पेवेलियन लौट गयी। लेकिन, जब भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत हुई तो पूरा स्टेडियम तब सकते में आ गया जब भारत ने दो रनों के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिये। कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर शून्य के स्कोर पर पेवेलिन लौट गये। इसके बाद विराट कोहली के साथ लोकेश राहुल ने पारी को संभाला। शुरुआत में दोनों ही असहज दिखाई दिये लेकिन दोनों ही 32 ओवरों की समाप्ति तक 132 रन बना चुके हैं।
What's Your Reaction?