चीन से उड़ा वाया पाकिस्तान भारत में घुसा ड्रोन, बीएसएफ के शिकार बने ड्रोन के फ्लाइट पाथ से हुआ पाकिस्तान-चीन आतंकी गठजोड़ का खुलासा

<p><em><strong>भारत के खिलाफ पड़ोसी देश&nbsp;किस तरह एकजुट होकर काम कर रहे हैं, इसका खुलासा एक ड्रोन की जांच से हुआ है। इसके उड़ान पथ से चीन-पाकिस्तान का घातक आतंकी गठजोड़ सामने आ गया है।</strong></em></p>

चीन से उड़ा वाया पाकिस्तान भारत में घुसा ड्रोन, बीएसएफ के शिकार बने ड्रोन के फ्लाइट पाथ से हुआ पाकिस्तान-चीन आतंकी गठजोड़ का खुलासा
04-03-2023 - 11:11 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन के शंघाई के फेंग जियान जिले से उड़ान भरते हुए एक ड्रोन जून, 2022 में पाकिस्तान पहुंचा था। लगभग 6 महीने बाद, उसी ड्रोन ने सीमा के पाकिस्तान की ओर से भारत में उड़ान भरी और इसी दौरान सीमा सुरक्षा बल के जांबाजों ने इसका काम तमाम कर दिया। यह 2020 के बाद से भारत के सीमा सुरक्षा बल द्वारा मार गिराए गए 30 ड्रोनों में से सिर्फ एक है।लेकिन यह विशेष है। इस ड्रोन का फ्लाइट पाथ एक घातक गठजोड़ की ओर इशारा करता है, जो भारत की सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा रहा है। 
फ्लाइट पाथ की फोरेंसिक जांच में पता चला है कि चीन से उड़कर पाकिस्तान पहुंचा ड्रोन लगभग छह महीने बाद भारतीय सीमा में घुसा लेकिन इससे पहले सितंबर से दिसंबर के दौरान पाकिस्तान में इसने लगभग 28 बार उड़ान भरी। अधिकारियों को आशंका है कि यह इकलौता मामला नहीं जब चीन से ड्रोन पाकिस्तान आ रहे हों और फिर उन्हें भारत में विस्फोटक या नशीली दवाओं की खेप के साथ भेजा जा रहा हो। बीएसएफ जवानों के मुताबिक पाकिस्तान से आने वाले लगभग सभी ड्रोन चीन में निर्मित होते हैं।
गौरतलब है कि यह ड्रोन 25 दिसंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान से लगी सीमा के पास राजाताल में उड़ता नजर आया था। इसे सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मार गिराया था। इसका मलबा एकत्र करने के बाद जब जांच के लिए भेजा गया तो पता चला कि यह चीन में बना था। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।