13 रुपए के शेयर वाली कंपनी को 413 करोड़ के दो बड़े ऑर्डर, 3 महीने में 100 फीसदी रिटर्न
<p><em>रेजिडशियल, कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की रियल एस्टेट कंपनी नीला इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार (1 मार्च 2024) को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। रियल एस्टेट कंपनी के स्टॉक में अपर सर्किट दो बड़े ऑर्डर मिलने के बाद लगा। जानकारी के मुताबिक, कंपनी को गुजरात हाउसिंग बोर्ड से कुल 413.25 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर मिले हैं। बता दें कि मल्टीबैगर स्टॉक ने सिर्फ 3 महीने में 100 फीसदी का रिटर्न दिया है।</em></p>
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, रियल एस्टेट कंपनी नीला इन्फ्रा को गुजरात हाउसिंग बोर्ड से डबल ऑर्डर मिला है। पहला ऑर्डर 125।75 करोड़ रुपये का है। ऑर्डर के तहत कंपनी इंदिरा गांधी कॉलोनी, स्लंप क्लीयरेंस सेल, कठवाड़ा, अहमदाबाद में इंटीग्रेटेड ग्रुप हाउसिंग सुविधा के रिडेवलपमेंट वर्क के लिए है। इसके तहत कुल 968 अफोर्डेबल हाउसिंग यूनिट्स का कंस्ट्रक्शन करना है। जिसमें 484 इकोनॉमिक वीकर सेक्शन और 242 लोअर इनकम ग्रुप यूनिट्स और इकोनॉमिक वीकर सेक्शन के लिए 242 यूनिट्स डवलप करने हैं।
दूसरा ऑर्डर नीला इंफ्रा के ज्वाइंट वेंचर को मिला है। इस वेंचर में कंपनी की हिस्सेदारी 63 फीसदी और निशांत कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की 37 फीसदी हिस्सेदारी है। यह इंटीग्रेटेड ग्रुप हाउसिंग फैसिलिटी के रिडेवलपमेंट वर्क के लिए है। इसके तहत, 1992 यूनिट्स इकोनॉमिक वीकर सेक्शन का निर्माण करना है। यह ऑर्डर 287.50 करोड़ रुपये का है।
नीला इंफ्रास्ट्रक्चर एक मल्टीबैगर स्टॉक है। सिर्फ 3 महीने में स्टॉक ने 100 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि 1 साल में स्टॉक का रिटर्न 140 फीसदी तक रहा। वहीं, 6 महीने में यह 125 फीसदी बढ़ा है। 1 महीने का रिटर्न 15 फीसदी है। स्टॉक का 52 वीक हाई 14.60 और लो 4.23 है। रियल एस्टेट नीला इंफ्रा का मार्केट कैप 495.51 करोड़ रुपये है।
What's Your Reaction?