अडानी ग्रुप के विरुद्ध कांग्रेस नेता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, बढ़े हुए शेयरों मे SBI, LIC के निवेश पर उठाया सवाल

<p><em>अडानी ग्रुप की कंपनियों पर विभिन्न कानूनों के तहत मुकदमा चलाने, कथित रूप से बढ़ी हुई कीमतों पर अडानी के शेयरों में &nbsp;निवेश करने के भारतीय स्टेट बैंक और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के फैसले पर सवाल खड़ा किया गया है। इस मामले की जांच के लिए एक कांग्रेस नेता की ओर से मंगलवार , 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई।&nbsp;इस नयी&nbsp;याचिका पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी का दिन तय किया गया है।</em></p>

अडानी ग्रुप के विरुद्ध कांग्रेस नेता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया, बढ़े हुए शेयरों मे SBI, LIC के निवेश पर उठाया सवाल
15-02-2023 - 05:39 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मध्य प्रदेश की महिला कांग्रेस की महासचिव डॉ जया ठाकुर द्वारा दायर याचिका में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि LIC और SBI ने अडानी एंटरप्राइजेज में ₹ 3,200 प्रति शेयर की दर से निवेश किया, जब बाजार में प्रचलित शेयर की कीमत ₹ 1,600 और ₹ 1,800 के बीच थी।

हिडेनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के सन्दर्भ  में इस साल अडानी समूह की कंपनियों के संबंध में दायर की गई यह तीसरी याचिका है। इस रिपोर्ट में अडानी कंपनियों पर उनके शेयर की कीमत बढ़ाने सहित धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने कांग्रेस नेता जया ठाकुर की तरफ से पेश एक वकील की दलीलों पर ध्यान दिया कि याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है। अडानी मामले की जांच के लिए कांग्रेस नेता की ओर से दाखिल नई याचिका पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी का दिन तय किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।