आतंकी हाफिद सईद के इंटरव्यू के कारण विवादित रहे वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन..

<p><em>भारत के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का मंगलवार (14 मार्च, 2023) को निधन का हो गया। उनके पीए मोहन ने बताया, आज सुबह करीब 9 बजे वह बाथरूम में फिसल गये थे, उसके तुरंत बाद उनको घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने हरियाणा के गुडगांव जिले में आखिरी सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। वे 78 साल के थे।</em></p>

आतंकी हाफिद सईद के इंटरव्यू के कारण विवादित रहे वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन..
14-03-2023 - 03:01 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

शैक्षणिक व पत्रकारिता का सफर 
वेद प्रताप वैदिक हिंदी भाषा के जाने माने पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में जेएनयू से पीएचडी की थी। वह चार साल तक दिल्ली में राजनीति शास्त्र के टीचर रहे। उनकी फिलॉस्फी और राजनीतिशास्त्र में भी काफी दिलचस्पी रही। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हिंदी उपक्रम भाषा की स्थापना की थी और वह उसके पहले संपादक भी थे। इसके अलावा, वह टाइम्स ग्रुप के नवभारत टाइम्स से भी जुड़े रहे।आखिरी बार वह अखबार की सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू किया था। उनका इंटरव्यू काफी चर्चा में रहा था। 
 
कई भाषाओं के विद्वान थे वैदिक 
दिवगंत पत्रकार वेद प्रताप वैदिक बहुत ही योग्य संपादकों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने 12 सालों तक नवभारत टाइम्स के एडिटोरियल संपादक के रूप में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने अफगानिस्तान पर शोध किया था। वह लंदन, मॉस्को समेत 50 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके थे। 

विवादित कथन : "उस संसद पर थूकता हूँ "
आतंकी हाफिज सईद का इंटरव्यू लेने के बाद जब पूरे देश में हंगामा मच गया था, तो दो सांसदों ने उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर उनको गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर वैदिक ने टिप्पणी की थी, और कहा था, दो सांसद ही नहीं पूरे 543 सांसद सर्वकुमति से एक प्रस्ताव पारित करें और मुझे फांसी पर चढ़ा दें।  मैं ऐसी संसद पर थूकता हूं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।