Corona New Variant in India : कोरोना की एंट्री... राजस्थान में 49 लाख लोग वैक्सीन की सिंगल डोज के भरोसे 

<p><em><strong>Corona New Variant in India :&nbsp;China में कोरोना के बाद अब नए वैरिएंट BF.7 ने दहशत मचा दी है। भारत में भी इससे निपटने की तैयारियां जारी हैं, लेकिन राजस्थान में अभी तक कई लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ही नहीं लगवाई है।</strong></em></p>

Corona New Variant in India : कोरोना की एंट्री... राजस्थान में 49 लाख लोग वैक्सीन की सिंगल डोज के भरोसे 
23-12-2022 - 10:09 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

China में corona के बाद अब नए वैरिएंट BF.7 ने दहशत मचा दी है। जिसकी वजह से दुनिया के सभी देश फिर खौफ के साए में आ गए है। भारत में भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान सहित सभी राज्यों ने अपने अपने स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

राजस्थान में चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग में तैयारियों को लेकर हलचल बढ़ गई है। हालांकि अब तक राजस्थान सरकार की ओर से इस संबंध में कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। और न ही केंद्र सरकार की ओर से कोई नई गाइडलाइन राज्य सरकार के पास भेजी गई है। चिकित्सा विभाग का मानना है कि प्रदेश में अधिकांश लोगों का वैक्शिनेशन हो चुका है, जिसकी वजह से लोगों का इम्युन सिस्टम मजबूत है। लेकिन चिंता की बात यह है कि प्रदेश में अब तक करीब 49 लाख लोग ऐसे हैं। जिनके अब तक कोरोना वैक्सीन की सैकंड डोज तक नहीं लगी है। ऐसे में इन लोगों की इम्युनिटी को खतरा है। वहीं, प्रदेश में बूस्टर डोज की बात करें तो महज 14.4 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने बूस्टर डोज ली है।
11.52 करोड़ लोगों को लगा टीका
प्रदेश में टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी, 2021 को हुई थी। जिसके बाद अब तक 11 करोड़ 52 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 से अधिक उम्र वालों के लिए 5 करोड़ 14 लाख वैक्सीन लगाने का टारगेट था। इसमें 5 करोड़ 11 लाख लोगों को पहली डोज लगाई गई। दूसरी डोज में 4 करोड़ 65 लाख लोगों को वैक्सीनेट किया गया, जिसके आधार पर साफ है कि करीब 49 लाख लोग अब भी ऐसे हैं, जिन्हें सैकंड डोज नहीं लगाई गई है।
इसके अलावा 15 से 18 वर्ष की उम्र वालों के लिए 46 लाख वैक्सीन की डोज लगाने का टारगेट था। लेकिन इनमें 35 लाख 70 हजार बच्चों के पहली डोज व करीब 29 लाख बच्चों को सैकंड डोज लगाई गई।
वहीं 12 से 15 वर्ष की उम्र वालों के लिए 29 लाख 87 हजार बच्चों को वैक्सीन देने का टारगेट था। इनमें से 23 लाख 43 हजार बच्चों को पहली डोज व 14 लाख 96 हजार बच्चों को दूसरी डोज दी गई हैं।
कभी भी जारी हो सकती है एडवाइजरी
केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्य सरकारों को अलर्ट कर दिया गया है। ऐसे में राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कार्य कर रहीं है। राजस्थान में इस संबंध में अब तक कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। लेकिन अन्य राज्यों को देखते हुए राजस्थान सरकार कभी भी एडवाइजरी जारी कर सकती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तीसरी लहर को लेकर जो तैयारी की गई थी, वो अभी भी है और चूकिं राजस्थान में तीसरी लहर का ज्यादा असर नहीं था इसलिए यहां सब कुछ तैयार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।