राजस्थान में कोविड की वापसी: 2 दिन में 20 केस पाॅजिटिव, एक मरीज की मौत हुई

<p>राजस्थान में खतरनाक कोरोना वायरस की वापसी होने के आसार दिख रहे हैं। पिछले दो दिन में लिए सैंपल में कई मरीज पाॅजिटिव पाए गए हैं।</p>

राजस्थान में कोविड की वापसी: 2 दिन में 20 केस पाॅजिटिव, एक मरीज की मौत हुई
01-03-2024 - 09:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रदेशभर में कोविड केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। राजधानी जयपुर में भी दो दिन में 360 सैम्पल की जांच में 20 केस पाॅजिटिव मिले हैं। गुरुवार को 7 संदिग्ध संक्रमित मिले। केस बढ़ने के साथ ही कुल एक्टिव केस की संख्या अब 43 हो चुकी है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि फिलहाल किसी नए वैरिएंट से संक्रमण नहीं बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते केसेज को देखते हुए सैम्पलिंग बढ़ा दी है।
प्रदेश में 2 दिन में 49 नए कोरोना रोगी मिल चुके हैं। बुधवार को 29, गुरुवार को 20 संदिग्ध संक्रमित मिले। राजसमंद में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। वहीं, प्रदेशभर में सैम्पलिंग लेने में ढिलाई बरती जा रही है। बुधवार को 751 और गुरुवार को 761 सैंपल ही लिए गए।
बुधवार को 29 नए रोगी मिले, जो पिछले 6 माह के सर्वाधिक है। लगातार दो दिन से 20 से अधिक पाॅजिटिव मिल रहे हैं। मंगलवार को 49 लोगों को रिकवर बताने के बावजूद बुधवार को एक्टिव मरीज 100 पार यानी 102 हो गए। गुरुवार को 20 नए रोगी मिले और एक्टिव रोगी 121 हो गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।