धुंध का ट्रेनों पर असर: आज रद्द रहेगी दिल्ली-जयपुर रेल सेवा
<p>रेलखंडों पर पाथ की सुगम उपलब्धता के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेनों के कुछ ट्रिप रद्द किए गए हैं।</p>
कोहरे का रेल संचालन पर भी असर पड़ रहा है। दिल्ली मंडल में कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने के कारण तथा रेलखंडों पर पाथ की सुगम उपलब्धता के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित ट्रेनों के कुछ ट्रिप रद्द किए गए हैं। गाड़ी संख्या 04469, रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा रविवार को रद्द रही, जो 28 जनवरी को रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14737, भिवानी-तिलक ब्रिज रेल तथा गाड़ी संख्या 14738, तिलक ब्रिज-भिवानी रेल सेवा भी रविवार को कैंसिल रही। जो कि 28 जनवरी को भी नहीं चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 19701, जयपुर-दिल्ली कैंट रेल सेवा 27 जनवरी को नहीं चलेगी। इसे भी रद्द कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 19702, दिल्ली कैंट-जयपुर रेल सेवा 22 जनवरी तथा 29 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 14727, श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज रेल सेवा का 27 जनवरी को संचालन नहीं होगा।
What's Your Reaction?