पॉर्न स्टार को मुंह बंद रखने को दिए करोड़ों रुपए..! सात साल बाद खुला केस, गिरफ्तार होंगे डोनाल्ड ट्रंप..?

<p><em><strong>आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति ने इन महिलाओं को यौन संबंधों के बदले में धन देकर मामले को सार्वजनिक नहीं करने को कहा था।</strong></em></p>

पॉर्न स्टार को मुंह बंद रखने को दिए करोड़ों रुपए..! सात साल बाद खुला केस, गिरफ्तार होंगे डोनाल्ड ट्रंप..?
19-03-2023 - 01:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को गिरफ्तारी की आशंका जताई है। आरोप है कि ट्रंप ने पॉर्न स्टार्स को सेक्स के बाद चुप रहने के लिए करोड़ों रुपये का पेमेंट किया था। यह मामला 2016 का है, जिसकी सुनवाई अब हो रही है। ट्रंप ने 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उतरने का भी ऐलान किया है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि न्यूयॉर्क के अभियोजक कुछ महिलाओं को भुगतान किए गए धन से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं। आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति ने इन महिलाओं को यौन संबंधों के बदले में धन देकर मामले को सार्वजनिक नहीं करने को कहा था। मामले में अगर ट्रंप को आरोपी बनाया जाता है तो यह अमेरिकी इतिहास में पहली बार होगा, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति पर किसी मामले में आरोप लगाए जाएंगे।
ट्रंप ने गिरफ्तारी का खुद किया दावा
ट्रंप ने शनिवार तड़के अपने सोशल नेटवर्क ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा कि मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय से अवैध रूप से लीक जानकारी से संकेत मिलता है कि अग्रणी रिपब्लिकन उम्मीदवार और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को अगले सप्ताह मंगलवार को गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रंप ने अपने समर्थकों से विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, न्यूयॉर्क की ग्रांड जूरी 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को किए गए 1.30 लाख डॉलर के भुगतान में ट्रंप की संलिप्तता की जांच कर रही है। आरोप है कि यह भुगतान इसलिए किया गया ताकि डेनियल्स रिपब्लिकन नेता ट्रंप से अपने कथित यौन संबंधों पर चुप रहें। डेनियल्स को धनराशि का भुगतान ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने किया था। कोहेन ने दावा किया था कि ट्रंप ऑर्गनाइजेशन द्वारा उन्हें प्रतिपूर्ति और अतिरिक्त बोनस के रूप में 4.20 लाख डॉलर का भुगतान किया गया था।
न्यूयॉर्क में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
न्यूयॉर्क में कानून प्रवर्तन अधिकारी इस संभावना के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम कर रहे हैं कि ट्रंप पर अभियोग लगाया जा सकता है। मामले में पूर्व राष्ट्रपति पर अभियोग लगाने के लिए संभावित वोट समेत जूरी के निर्णय के लिए किसी भी समय सीमा की कोई सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।