ड्रोन ने ली राम मंदिर निर्माण की तस्वीरें, देखें कहां तक पहुंचा काम
<p><em><strong>अगर आप अयोध्या नहीं आ पा रहे हैं और आप अपने आराध्य प्रभु राम का घर बैठ कर मंदिर निर्माण की प्रगति से रूबरू होना चाहते हैं, तो यह तस्वीरें आपको देखनी चाहिए। अयोध्या में मंदिर का निर्माण भव्य और तीव्र गति के साथ हो रहा है। </strong></em></p>
प्रभु राम का दिव्य और भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए बनकर तैयार हो गया है। तस्वीरों में आप ड्रोन से ली गई राम मंदिर की फोटो सभी लोगों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ड्रोन से खिचीं गई तस्वीरों में आप मंदिर का अद्भुत और अलौकिक दृश्य देख सकते है।
अयोध्या के भव्य राम मंदिर का परिसर लगभग 70 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें 8 एकड़ में केवल राम मंदिर बन रहा है बाकी परिसर में यात्री सुविधा केंद्र के अलावा अलग-अलग और मंदिर बनाए जाएंगे।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर निर्माण की तस्वीरें साझा कर राम भक्तों को उत्साहित करता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर जारी की है और उसमें लिखा है अयोध्या में राम मंदिर के द्वितीय तल का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
राम मंदिर में दूसरे तल पर लगभग 10 फीट स्तंभ को लगा दिया गया है। पहले चरण का काम अब लगभग पूरा हो गया है लेकिन इसके बावजूद भी मंदिर का निर्माण तीव्र गति के साथ कर रहा है। तस्वीरों में आप द्वितीय तल पर लगे स्तंभों को देख रहे हैं। जनवरी 2024 में भगवान राम अपने भव्य महल में विराजमान होंगे। उसके बाद मंदिर का निर्माण कार्य चलता रहेगा। मंदिर को नागर शैली पर बनाया जा रहा है। मंदिर में अद्भुत नक्काशी का प्रयोग किया गया है।
What's Your Reaction?