बरेली एयरपोर्ट पर मिले बर्ताव से दुखी नीना गुप्ता ने ठानी वीआईपी बनने की ...देखें क्या कहा अभिनेत्री ने 

<p>बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी शानदार अदाकारी के जरिए खुद को साबित कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता को आज बच्चा बच्चा पहचानता है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर नीना इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बना चुकीं हैं। वहीं अब नीना गुप्ता को लेकर एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, दरअसल नीना गुप्ता के साथ एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उन्होंने खुद एक वीडियो के जरिए बताया है।</p>

बरेली एयरपोर्ट पर मिले बर्ताव से दुखी नीना गुप्ता ने ठानी वीआईपी बनने की ...देखें क्या कहा अभिनेत्री ने 
05-10-2023 - 12:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नीना गुप्ता की आपबीती 

नीना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी डिटेल अपने चाहने वालों के साथ साझा करती रहती हैं।  अब उन्होंने अपने साथ एयरपोर्ट पर हुई एक घटना का जिक्र किया है, जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।हालाँकि 64 पार कर चुकी नीना के इस ज़ज़्बे को देखकर आप दांतों तले उँगलियाँ दबा लेंगे। 

 <

 

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

/p>

लाउन्ज में न बैठने देने को दिल से लगा बैठी नीना 

दरअसल नीना गुप्ता के साथ एयरपोर्ट पर बुरा बर्ताव हुआ। उनके साथ ये घटना मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं, बल्कि बरेली एयरपोर्ट पर हुई। नीना गुप्ता ने बताया कि उन्हें बरेली एयरपोर्ट के रिजर्व लाउंज में बैठने नहीं दिया गया। रिजर्व लाउंज वीआईपी लोगों के लिए होते हैं, लेकिन नीना गुप्ता को वहां पर एंट्री नहीं मिली। नीना गुप्ता जैसी उम्दा एक्ट्रेस को एंट्री ना मिलना वाकई बहुत ही बड़ी बात है। 

वीआईपी बनने के लिए और मेहनत करुँगी 

नीना गुप्ता अपने साथ हुए इस बर्ताव को देख बेहद दुखी हो गईं और फिर उन्होंने पूरी घटना का जिक्र करते हुए अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में नीना गुप्ता कह रहीं हैं, "मैं बरेली एयरपोर्ट से बोल रही हूं। ये जो रिजर्व लाउंज है, जहां जाकर मैं एक बार बैठी थी। लेकिन आज मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। मुझे लगा कि ये रिजर्व लाउंज वीआईपी लोगों के लिए है। मुझे लगा कि मैं वीआईपी हूं, पर अभी तक वीआईपी नहीं बनी। और बहुत मेहनत करनी पड़ेगी वीआईपी बनने के लिए। अच्छा है, इस बहाने मेहनत करुंगी वीआईपी बनने के लिए। थैंक यू सो मच।" इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने रोने वाला इमोजी भी बनाया है। नीना गुप्ता के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहें हैं, सभी नीना को अपना प्यार भेज रहें हैं।

छोटे और बड़े परदे पर छाई रहती हैं नीना 

नीना गुप्ता के काम की बात करें तो वह एक के बाद एक अपने काम के जरिए दर्शकों को हैरान कर दे रहीं हैं। उनके कुछ किरदार की तो दर्शक हमेशा तारीफ करते हैं। उन्हीं में से एक है "पंचायत"। जी हां! वेब सीरीज "पंचायत" में नीना गुप्ता के किरदार की लोग दिल खोलकर तारीफ करते हैं। मंजू देवी के किरदार में नीना गुप्ता छा गईं थीं, अब दर्शक "पंचायत" के अगले सीजन का इंतजार कर रहें हैं। वहीं नीना इन दिनों सोनी लिव की सीरीज "चार्ली चोपड़ा" में नजर आ रही हैं। वही बड़े परदे पर भी वो अपने अभिनय के रंग बिखेरती रहती हैं।  वध  गुडबाय ,ऊंचाई, मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे  उनकी कुछ हालिया वर्षों कि फिल्मों के नाम हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।