मेघराज सिंह शेखावत के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा, बजरी कारोबारियों में हड़कंप

<p><em>बजरी खनन कारोबारी समूह के मेघराज सिंह शेखावत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी की कार्रवाई से बजरी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।</em></p>

मेघराज सिंह शेखावत के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा,  बजरी कारोबारियों में हड़कंप
15-02-2024 - 12:40 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बजरी खनन कारोबारी समूह के मेघराज सिंह शेखावत के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी कार्रवाई पहले ही मेघराज सिंह फरार बताया जा रहा है। मेघराज सिंह की तलाश के लिए ईडी की टीम प्रदेश के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। ईडी की कार्रवाई से बजरी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
खनन अधिकारियों से मिलीभगत से गडबडझाला
बजरी खनन कारोबारी समूह पर ईडी की छापेमारी कार्रवाई से बजरी कारोबारियों में हड़कंप मचा। बजरी खनन में मेघराज सिंह शेखावत समूह ने ई-रवन्ना में 1500 करोड की गडबडी को खनन विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत गडबडझाला किया और विभग के सिस्टम से डिलीट किया गया। 
अधिकारियों को कैश में रिश्वत
ईडी के पास जानकारी है कि ये लोग खान विभाग के अधिकारियों को कैश में रिश्वत दिया करते थे। किसी भी प्रकार का रिश्वत का पेमेन्ट ऑन लाइन नहीं होता था। ग्रुप के कुछ लोग खान विभाग में संविदा पर काम कर रहे हैं। जो की विभाग की सभी गतिविधियों के बारे में समय-समय पर ग्रुप को अपडेट किया करते थे।
बीजेपी/कांग्रेस नेता भी ईडी जांच में 
ईडी की टीम को सर्च के दौरान मेघराज सिंह मौके पर नहीं मिले। ईडी के अधिकारियों ने परिवार को उन्हे बुलाने के लिए कहा है लेकिन सुबह 4 बजे से दोपहर बाद तक मेघराज सिंह ईडी के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए । ईडी के अधिकारी मेघराज सिंह की तलाश में कई अन्य जगहों पर भी सर्च कर रहे हैं। 
गुजरात की ईडी की टीम भी
ईडी से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात की ईडी की टीम भी जयपुर, उदयपुर और अन्य ठिकानों पर पहुंच कर आगे के सर्च में भाग लेने वाली हैं। इस ग्रुप ने कई व्यापारियों को अपना पार्टनर बना रखा हैं। जिस में बीजेपी-कांग्रेस के लीडर सहित दिल्ली के बिजनस मैन भी शामिल हैं।, ईडी की जांच का दायरा इन व्यापारियों और नेताओं की ओर भी बढ सकता हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।