अचानक चीन जा पहुंचे एलन मस्क...! अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से तो नहीं है कोई संबंध..?

<p><em><strong>अमेरिकी टेक टायकून एलन मस्क का चीन दौरा खासा चर्चा में है। मस्क ने चीनी विदेश मंत्री क्विन गांग और वहां के उद्योग मंत्री से मुलाकात की। एलन मस्क का चीन दौरा अप्रत्याशित था। हालांकि उनके मार्च से ही चीन जाने की चर्चा हो रही थी। मस्क से पहले कई अमेरिकी बिजनेसमैन चीन जा चुके हैं।</strong></em></p>

अचानक चीन जा पहुंचे एलन मस्क...! अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से तो नहीं है कोई संबंध..?
02-06-2023 - 07:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने हाल में ही चीन की यात्रा की है। उनकी इस यात्रा की अमेरिका से लेकर पूरी दुनिया में चर्चा है। यह तीन साल में एलन मस्क की पहली चीन यात्रा है। इस दौरान उनका चीनी अधिकारियों, राजनेताओं और व्यापारियों से मुलाकात का भी कार्यक्रम था। उनके आगमन पर चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि चीन सरकार ने पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सीईओ एलन मस्क और अन्य व्यापारिक नेताओं का स्वागत किया।
चीन में मस्क को अमेरिकी राष्ट्रपति बनाने की मांग
चीन में लोगों ने भी 51 साल के टेक टाइकून एलन मस्क के आगमन पर प्रतिक्रिया दी है। चीनी लोगों ने उन्हें ग्लोबल बिजनेसमैन करार दिया, जबकि कुछ अन्य ने उन्हें चीनी अरबपति और अली बाबा समूह के सह संस्थापक जैक मा का जिक्र करते हुए उन्हें ब्रदर मा बताया। चीनी सोशल मीडिया पर एलन मस्क की जमकर तारीफ की जा रही है। इसी में कुछ ने अपने इरादे जताते हुए कहा कि वे एलन मस्क को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में देखना चाहते हैं। एक चीनी यूजर ने लिखा कि एलन मस्क बहुत अच्छे हैं, काश चीन में भी उनके जैसा कोई होता।
चीनी विदेश मंत्री से मिले एलन मस्क
एलन मस्क ने चीन यात्रा के दौरान बैटरी बनाने में दुनिया की नंबर 1 कंपनी के प्रेसिडेंट जेंग युकुन के साथ लंच किया। इसके अलावा उन्होंने चीनी विदेश मंत्री किन गैंग और वाणिज्य और उद्योग मंत्रियों से मुलाकात की। यह तुरंत साफ नहीं हो सका कि चीनी नेताओं और एलन मस्क की मुलाकात के दौरान क्या चर्चा हुई। 
चीन दौरे पर हैं अमेरिकी बिजनेसमैन
बताया जा रहा है कि एलन मस्क अचानक चीन पहुंचे। उनके इस यात्रा की जानकारी बहुत कम लोगों को ही थी। एप्पल से सीईओ टिम कुक ने मार्च में चीन का दौरा किया था। जबकि जेपी मॉर्गन के जेमी डिमन और स्टारबक्स के लक्ष्मण नरसिम्हन भी इस हफ्ते चीन पहुंचे थे।
मस्क की चीन यात्रा चर्चा में
इतने अमेरिकी बिजनेसमैन की चीन यात्रा के बावजूद मस्क का दौरा काफी चर्चा में है। मस्क इन दिनों कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों के मुताबिक, एलन मस्क को मंगलवार की शाम सीएटीएल के प्रेसिडेंट जेंग युकुन के साथ मैन फू यान रेस्टोरेंट में 16 कोर्स मील का लंच किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।