केंद्रीय बजट से एक महीने पहले ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एम्स में भर्ती, मामूली वायरल की शिकायत

<p><em>भारत के बजट को संसद में पेश होने में जब करीब एक महीना ही शेष है और इसकी तैयारियां पूरे जोरों-शोरों से चल रही है, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) &nbsp;बीमार पड़ गयी हैं। उन्हें दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) &nbsp;में भर्ती कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि निर्माला सीतारमण को वायरल फीवर (Viral Fever) &nbsp;की शिकायत है। हालांकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उन्हें रूटीन चेक अप के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।</em></p>

केंद्रीय बजट से एक महीने पहले ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एम्स में भर्ती, मामूली वायरल की शिकायत
27-12-2022 - 08:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सूत्रों का कहना है कि सीतारमण के पेट में हल्का संक्रमण है। उल्लेखनीय है कि उन्हें 1 फरवरी को वित्त वर्ष  2023-24 का आम बजट पेश करना है। इस बजट को बनाने के लिए ही इन दिनों बैठकों का दौर चल रहा है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट होगा। इसके बाद देश में 2024 में आम चुनाव होने हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 63 साल की सीतारमण को सोमवार, दोपहर करीब 12 बजे एम्स लाया गया और उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि सीतारमण के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है और वे एकदम ठीक हैं। शनिवार को उन्होंने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था। रविवार को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नई दिल्ली में उनके समाधि स्थल सदैव अटल पहुंचकर उन्हें श्रद्धाजलि दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।