वर-वधू को पहले जयमाला, फिर दिया आशीर्वाद... सुपरस्टार की बेटी की शादी में पीएम मोदी ने किया सबको कायल

<p>पीएम मोदी दो दिवसीय केरल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी एक्टर-राजनेता सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी के दौरान पीएम ने केरल की पारंपरिक पोशाक पहनी हुई थी। ये शादी गुरुवायूर मंदिर में हुई। पीएम ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। शादी में साउथ के कई एक्टर शामिल हुए थे।</p>

वर-वधू को पहले जयमाला, फिर दिया आशीर्वाद... सुपरस्टार की बेटी की शादी में पीएम मोदी ने किया सबको कायल
18-01-2024 - 09:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं। पीएम बीती शाम यहां पहुंच गए थे। पीएम मोदी ने बुधवार को त्रिशूर के गुरुवायूर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता और नेता सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शिरकत की। सुपरस्टार की बेटी की शादी में पीएम मोदी का खास अंदाज देखने को मिला।
दरअसल, पीएम मोदी सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शरीक होने यहां पहुंचे थे। सुरेश गोपी की बेटी भाग्य सुरेश की शादी वरण श्रेयस के साथ हुई है। ये शादी सादे तौर-तरीके से गुरुवायूर मंदिर में हुई। सुपरस्टार की बेटी की शादी में पीएम का अलग व्यवहार देखने को मिला, जिसने भी पीएम का व्यवहार देखा वो उनका कायल हो गया। 
दरअसल, पीएम ने अपने हाथों से वर-वधू को जयमाला दी। जयमाला के बाद पीएम ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया। सुरेश गोपी की बेटी की शादी में साउथ एक्टर ममूटी, मोहनलाल, दिलीप, बीजू मेनन भी शामिल हुए थे। पीएम ने इन कलाकारों के साथ भी मुलाकात की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।