पहले ‘शक्ति प्रदर्शन’- फिर नामांकन, कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने कर ली ये ‘खास’ तैयारी

<p><em><strong>लगभग सभी प्रत्याशी नामांकन भरने से पहले चुनाव कार्यालय पर सभा करेंगे और फिर समर्थकों के साथ रैली के रूप में नामांकन दाखिल करने जाएंगे। इस दौरान &lsquo;शक्ति प्रदर्शन&rsquo; का नजारा दिखना तय है।</strong></em></p>

पहले ‘शक्ति प्रदर्शन’- फिर नामांकन, कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों ने कर ली ये ‘खास’ तैयारी
01-11-2023 - 09:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जयपुर की सीटों पर भी नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस-भाजपा के अब तक घोषित हुए प्रत्याशी अब शुभ दिन और शुभ मुहूर्त के अनुसार अपने-अपने नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। लगभग सभी प्रत्याशी नामांकन भरने से पहले चुनाव कार्यालय पर सभा करेंगे और फिर समर्थकों के साथ रैली के रूप में नामांकन दाखिल करने जाएंगे। इस दौरान ‘शक्ति प्रदर्शन’ का सा नजारा दिखना तय है।
प्रदेश भाजपा के प्रत्याशियों की बात की जाए तो, सबसे पहले विद्याधर नगर से घोषित प्रत्याशी दिया कुमारी कल 1 नवंबर को नामांकन भरेंगी। विद्याधर स्थित प्रधान कार्यालय से सुबह साढ़े आठ बजे पहले नामांकन सभा होगी, उसके बाद दिया कुमारी के साथ समर्थकों का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगा।
इसी तरह से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दो नवंबर को आमेर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भरेंगे। आमेर के कुंडा स्थित चुनाव कार्यालय में रखी जा रही नामांकन सभा में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। सभा के बाद पूनिया भी अपने समर्थकों के साथ यहाँ से पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन भरेंगे। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का 4 नवंबर को नामांकन दाखिल करना प्रस्तावित है। कांग्रेस में मालवीय नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. अर्चना शर्मा का 2 नवंबर और आदर्श नगर से प्रत्याशी रफीक खान का 4 नवंबर को नामांकन भरने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
नामांकन की विशेष व्यवस्था
जयपुर जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रत्याशी 6 नवंबर तक नामांकन भर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। 5 नवंबर को रविवार होने से नामांकन दाखिल नहीं हो सकेंगे। 7 नवंबर को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। प्रत्याशी 9 नवंबर को अपना नाम वापस ले सकेंगे। जयपुर में 19 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जयपुर में हैं यह विधानसभा सीटें
जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में झोटवाड़ा, हवामहल, विद्याधरनगर, आदर्श नगर, सिविल लाइंस, बगरू, किशनपोल और मालवीय नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी अपना नामाकंन दाखिल कर सकेंगे। वहीं, सांगानेर और आमेर के प्रत्याशियों का नामांकन वहीं के एसडीएम कार्यालय में होंगे। इसके अलावा कोटपूतली, विराटनगर, शाहपुरा, चैमूं, फुलेरा, दूदू, जमवारामगढ़, बस्सी और चाकसू के नामांकन पत्र संबंधित एसडीएम कार्यालय में ही भरें जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।