68 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, सीएम गहलोत बोले, देश में राजस्थान अब मॉडल स्टेट..!
<p><em> राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को कहा कि राजस्थान देश में हेल्थ के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बन चुका है। मुख्यमंत्री निवास पर 1266 करोड़ के 68 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। 887 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेजों से संबोधित चिकित्सा संस्थानों के 32 कार्यों एवं 3 नर्सिंग कॉलेजों के भवनों का शिलान्यास किया।</em><br /> </p>
साथ ही, 379 करोड़ रुपए के 36 कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने 7.15 करोड़ की लागत से तैयार 6 मोबाइल कैंसर निदान वैन को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने सक्सेस स्टोरीज की पुस्तिका, कैंसर जागरूकता पोस्टर पम्पलेट का विमोचन किया। सीएम ने कहा कि हमने प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मजबूत ढांचा तैयार किया है।
राजस्थान के चिकित्सा मॉडल को पूरे देश में सराहा जा रहा है। स्वास्थ्य का अधिकार, 25 लाख रुपए तक निःशुल्क उपचार के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित निःशुल्क दवाइयां और जांच सुविधा में राजस्थान देश का एकमात्र राज्य बन गया है। चिरंजीवी योजना में 50 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। प्रतिदिन 1.50 लाख जांच निःशुल्क की जा रही है। चिकित्सा क्षेत्र में राजस्थान देश में मॉडल स्टेट बन गया है। उन्होंने पीएम से राज्य की जैसी चिकित्सकीय योजनाओं को पूरे देश में लागू करने का आग्रह किया।
What's Your Reaction?