जिद के आगे जीत है.. दिव्यांग क्रिकेटरों ने यह करके दिखाया और गाड़ा झंडा, कराया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, 16 राज्यों के 212 खिलाडियों ने रचा इतिहास
<p><em><strong>जब मानसिक शक्ति शारीरिक चुनौतियों पर काबू पाती है, तो प्रदर्शन असाधारण होता है । राजस्थान के उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आयोजित टूर्नामेंट के 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज होने का दावा किया गया है। टूर्नामेंट आयोजित करने वाली संस्था के एक अधिकारी ने कहा कि सात दिन तक चले इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश (यूपी) चैंपियन बना। इस टूर्नामेंट में 16राज्यों के 212 व्हीलचेयर खिलाड़ियों ने भाग लिया ।</strong></em></p>
क्रिकेट मैदान पर कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। कभी बल्लेबाज के नाम कोई कीर्तिमान रच जाता है तो कभी गेंदबाज के नाम लेकिन इस बार टूर्नामेंट का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज हुआ है। यह टूर्नामेंट व्हीलचेयर क्रिकेट से जुड़ा है जो राजस्थान के उदयपुर में आयोजित किया गया था। "जिद के आगे जीत है.." इसको चरितार्थ करते नजर आए नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई एवं राजस्थान रॉयल्स के सयुक्त तत्वावधान में हुई इस अनोखी प्रतियोगिता में भाग ले रहे व्हीलचेयर क्रिकेटर्स ! इनका जज्बा और जोश काबिले -ए-तारीफ रहा। हर कोई इनके खेल को देख अपने गम भूलकर इनका कायल हो गया।
विश्व का सबसे बड़ा व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट
उदयपुर की स्वयंसेवी संस्था नारायण सेवा संस्थान (एनएसएस) ने दुनिया का सबसे बड़ा व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने का दावा किया गया है। संस्था के एक अधिकारी ने कहा कि इस टूर्नामेंट का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हो गया है। इस टूर्नामेंट को यूपी ने जीता और उसे इनाम के तौर पर 2.5 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
इसलिए गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
इस बार इस टूर्नामेंट ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस टूर्नामेंट में 16 राज्यों के 212 व्हीलचेयर खिलाड़ी मैदान में उतरे। किसी भी व्हीलचेयर टूर्नामेंट में अभी तक एक साथ इतने खिलाड़ियों ने भाग नहीं लिया इसलिए इस बार इस टूर्नामेंट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया जिसका प्रमाण पत्र नारायण सेवा संस्थान को दिया गया।
वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट पाकर गौरवान्वित हुए खिलाड़ी
एनएसएस के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट को पहली बार ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मिल गया है। प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि गिनीज बुक के प्रतिनिधि स्वप्निल ने एनएसएस को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया है।
यूपी रही विजेता तो हरियाणा उपविजेता,
अग्रवाल ने कहा कि हाल में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर रिकॉर्ड बनाया गया था। उन्होंने कहा कि सात दिन तक चले इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को फाइनल में हराया और चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। हरियाणा उपविजेता रहा। चैंपियनशिप जीतने वाली उत्तर प्रदेश टीम को 2.50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। उपविजेता हरियाणा की टीम को 1.50 लाख रुपये दिए गए।
What's Your Reaction?