रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: जनरल डिब्बे के सामने लगेंगे ‘इकोनॉमी मील’ स्टॉल, 20 रुपये में खाना, 3 रुपए का पानी

<p><em><strong>ट्रेन में सफर के दौरान जनरल कोच के यात्रियों को खाने-पीने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन इन यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म पर जनरल कोच के सामने इकोनॉमी मील के स्टॉल लगाए जाएंगे।</strong></em></p>

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: जनरल डिब्बे के सामने लगेंगे ‘इकोनॉमी मील’ स्टॉल, 20 रुपये में खाना, 3 रुपए का पानी
20-07-2023 - 08:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब ट्रेन के जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को खाने-पीने को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही जनरल कोच के सामने ‘इकोनॉमी मील’ स्टॉल लगाया जाएगा। इन स्टॉल पर बेहद किफायती कीमत पर खाने-पीने की सुविधा मिलेगी।

काउंटरों का स्थान जोनल रेलवे करेगा तय

जनरल कोच में सफर करने वालों को खाने-पीने के लिए स्टेशन पर भटकना पड़ता है। ऐसे में रेलवे ने जनरल कोच में यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी सौगात देते हुए इकोनॉमी मील की शुरुआत की है। रेलवे बोर्ड की ओर से 27 जून, 2023 को जारी पत्र में जीएस कोचों के पास प्लेटफॉर्म पर इकोनॉमी मील परोसे जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इन काउंटरों का स्थान जोनल रेलवे द्वारा तय किया जाना है।
20 रुपये में पूड़ी, सब्जी और अचार का पैकेट
रेलवे की ओर से खानपान के जो मूल्य निर्धारित किए गए हैं, उसमें 20 रुपये में पूड़ी, सब्जी और आचार का पैकेट यात्रियों को मिलेगा। इसमें 7 पूड़ी, 150 ग्राम सब्जी और अचार शामिल होगा।
रेलवे के इकोनॉमी मील में क्या-क्या मिलेगा?
मील टाइप 1 में 20 रुपये में पूड़ी, सब्जी और अचार रहेगा। मील टाइप 2 में स्नैक्स मील (350 ग्राम) लगेगी, जिसकी कीमत 50 रुपये होगी। 50 रुपये के स्नैक्स मील में राजमा-चावल, खिचड़ी, कुल्छे-छोले, छोले-भटूरे, पावभाजी या मसाला डोसा कुछ भी ले सकते हैं। इसके अलावा यात्रियों के लिए 200 मिलीमीटर पैकेज्ड पानी के सीलबंद ग्लास उपलब्ध रहेंगे, जिनकी कीमत 3 रुपये रखी गई है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे में इन स्टेशनों पर मिल रही सुविधा 
फुलेरा
अजमेर
रेवाड़ी
आबू रोड
नागौर 
जयपुर
अलवर
उदयपुर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।