अलविदा हांगझोउ ! एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 107 मेडल जीतकर लौटा भारतीय दल

<p><em>चीन के हांगझोउ में चल रहा एशियन गेम्स 2023 अब समाप्त हो गया है। भारत के लिहाज से इस बार एशियन गेम्स शानदार रहा। खिलाड़ियों ने गजब का प्रदर्शन किया।</em></p>

अलविदा हांगझोउ ! एशियन गेम्स में रिकॉर्ड 107 मेडल जीतकर लौटा भारतीय दल
09-10-2023 - 03:58 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स का 19वां एडिशन समाप्त हो गया है। इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने हर सपोर्ट में गजब का प्रदर्शन किया, जिसके चलते भारत ने इस बार रिकॉर्ड 107 मेडल जीते। वहीं रविवार को एशियन गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी भी हुई, जिसकी तस्वीरें भी अब सामने आई हैं।

8 अक्टूबर को थी एशियन गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी

आपको बता दें कि चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियन गेम्स अब समाप्त हो गए हैं। आज यानी 8 अक्टूबर को एशियाई खेलों की क्लोजिंग सेरेमनी थी।

श्रीजेश ने भारतीय दल को किया लीड

क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भारतीय दल को क्लोजिंग सेरेमनी में लीड किया।

भारत ने इस बार एशियन गेम्स में जीते रिकॉर्ड 107 मेडल

भारत ने इस बार एशियन गेम्स में कमाल कर दिया। भारत ने रिकॉर्ड 107 मेडल इस बार एशियन गेम्स में जीते हैं। इससे पहले भारत का बेस्ट 70 मेडल था।

107 में से कितने हैं गोल्ड मेडल?

इस बार भारत ने रिकॉर्ड 28 गोल्ड मेडल एशियन गेम्स में जीते हैं। इसके अलावा 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम किए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।