अरे... ये तो राहुल गांधी हैं ! अचानक मैकेनिक की दुकान पर क्यों पहुंचे 

<p><em><strong>कांग्रेस पार्टी ने करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक जननायक ही करता है। दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिक्स के साथ राहुल गांधी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।&nbsp;</strong></em></p>

अरे... ये तो राहुल गांधी हैं ! अचानक मैकेनिक की दुकान पर क्यों पहुंचे 
28-06-2023 - 06:50 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मंगलवार को करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे। उन्होंने यहां मार्केट के वर्कर्स और साइकिल व्यापारियों से बातचीत की। इस दौरान राहुल गांधी ने बाइक मैकेनिक्स के साथ बातचीत की और बाइक ठीक करनी सीखी। कांग्रेस पार्टी ने करोल बाग की साइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक जननायक ही करता है। दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिक्स के साथ राहुल गांधी। भारत जोड़ो यात्रा जारी है।
आमजन के बीच जाकर समझ रहे भारत
अपनी बहुचर्चित भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल गांधी आम लोगों के बीच जाकर उनसे सीधे बातचीत कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इससे पहले 23 मई को राहुल गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा के दौरान ट्रक में यात्रा करते नजर आए थे। राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवरों से उनके मुद्दों और समस्याओं को समझने के लिए बातचीत की थी। वह इससे पहले कर्नाटक चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर की सवारी करते देखे गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
अमेरिका में ट्रक पर भी चढ़े राहुल
राहुल गांधी हाल में अमेरिका के उनके दौरे के दौरान भी ट्रक की सवारी करते देखा गया था। उन्होंने ट्रक से वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर की यात्रा की थी। इस दौरान उन्होंने ट्रक के ड्राइवर तेजिंदर गिल से बातचीत भी की थी। राहुल ने इस बातचीत का वीडियो भी शेयर किया था। राहुल ने यात्रा के दौरान ट्रक ड्राइवर की महीने की कमाई के बारे में भी सवाल किया था। ड्राइवर तेजिंदर गिल ने जब महीने की अपनी कमाई बताई तो, उसे सुनकर राहुल भी दंग रह गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।