Holika Dahan 2023 : पूरे राजस्थान में 6 मार्च को ही होगा होलिका दहन; बेझिझक इतने बजे जलाएं होलिका और करें पूजन
<p><em>Holika Dahan 2023 : पंडितों के अनुसार समस्त राजस्थान में होलिका दहन सोमवार 6 मार्च को गोधूलि बेला में किया जाएगा जिसका सर्वश्रेष्ठ समय शाम 6:30 से 6:50 तक का रहेग। वही Holika Dahan चर का चौघड़िया शाम 6:38 से रात्रि 8:10 तक रहेगा । </em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
कर्मकांडी नियम के अनुसार फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी सोमवार 6 मार्च 2023 को प्रदोषकाल शाम 06:38 से रात्रि 09.06 तक है अतः होलिका दहन गोधूलि बेला में शाम 06:30 से 06:50 तक तथा चर के चौघड़िया में शाम 06:38 से रात्रि 08:10 तक शुभ रहेगा। जानकारों के मुताबिक जबकि भारत के पूर्वी प्रदेशों में दूसरे दिन यानी 7 मार्च 2023 को पूर्णिमा प्रदोष को स्पर्श कर रही है और वहां भद्रा का पूर्णतः अभाव है अतः पूर्वी प्रदेशों में जहां सूर्यास्त 18: 10 से पहले होगा, वहां होलिका दहन 7 मार्च को प्रदोष काल में होगा। 6 मार्च को जहां होलिका दहन होगा, वहां Dhulandi मंगलवार 7 मार्च को होगा। पूर्वी भारत में जहां पर मंगलवार 7 मार्च को होलिका दहन होगा ,वहां पर Dhulandi पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा ।
What's Your Reaction?