राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (16 अप्रेल से 30 अप्रेल 2024 तक), जानिए...

पाक्षिक राशिफल में हम इस बार 16 अप्रेल 2024 से 30 अप्रेल 2024 तक के 15 दिनों का राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है । जो पाठक हमारे ज्योतिषी डॉ. अमित व्यास से संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

मेष राशि
कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों और योग्यता के द्वारा नया कार्य शुरू हो सकता है। आय में बढ़ोतरी होने से आप काफी उत्साहित रहेंगे। नौकरी में इच्छित स्थान-परिवर्तन हो सकता है। जोखिमपूर्ण निवेश लाभकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार की सहमति मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।
सलाह: मंगलवार को 5 छोटी कन्याओं को हलवा और पूड़ी खिलायें।
वृषभ राशि
आप भौतिक सुखों का भी भरपूर आनन्द लेंगे। कठिन कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। राजनीति और कानूनी मामलों में आपकी विजय होगी। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के किसी आयोजन में सम्मिलित होंगे। सप्ताह मध्य में व्यवसाय से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है।
सलाह: प्रतिदिन सुबह बेलपत्र में लाल चन्दन से 'राम' लिखकर शिवलिङ्ग पर अर्पित करें।
मिथुन राशि
लम्बे समय से आ रही किसी समस्या का इस सप्ताह समाधान निकाल आयेगा। नये विचारों से भरपूर रहेंगे। मीडिया और पर्यटन से जुड़े व्यवसाय में उन्नति होगी। आपके द्वारा लिये गये निर्णय एकदम सटीक सिद्ध होंगे। रुके हुये आर्थिक लेन-देन को निपटाने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ विवाद समाप्त होंगे। मौज मस्ती में समय बीतेगा।
सलाह: कन्याओं को कुछ मीठा खिलायें और उन्हें शृंगार सामग्री उपहार में दें।
कर्क राशि
समाज के प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क प्रगाढ़ होंगे। करियर को लेकर शानदार अवसर मिल सकते हैं। घर के अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जरूरतमन्द लोगों की आप काफी मदद करेंगे। इन्टरनेट और फोन कॉल्स के माध्यम से शुभ सूचना मिलेगी। साहित्य और ललित कलाओं के प्रति आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन से सन्तुष्ट रहेंगे।
सलाह: सोमवार को शिव जी के मन्दिर में घी के पाँच दीपक लगायें।
सिंह राशि
कारोबार में विस्तार हो सकता है। मित्रों के साथ हास्य और मनोरञ्जन भरा समय बीतेगा। आपके मौलिक विचारों की लोग प्रशन्सा करेंगे। साहित्य और सिनेमा से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी आपके लिये बहुत लाभकारी होंगे। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जॉब में आय बढ़ने के भी योग बन रहे हैं।
सलाह: प्रतिदिन निम्नलिखित नवार्ण मन्त्र की एक माला का जप कर माता को नैवेद्य अर्पित करें। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जॉब में नये अवसर मिल सकते हैं लेकिन निर्णय लेने में आपको समझदारी दिखानी होगी। कारोबार में आशातीत सफलता मिलेगी। आय के नये मार्ग खुलेंगे। नये कार्यों की शुरुआत करने का विचार बनायेंगे। जीवनसाथी के साथ पर्यटन क़े लिये जा सकते हैं
सलाह : मंगलवार और बुधवार को देवी अथर्वशीर्ष के कम से कम पाँच पाठ करें।
तुला राशि
लोक-कल्याण के कार्यों में योगदान अवश्य देंगे। कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ होगा। जीवनसाथी से सम्बन्ध रोमान्टिक व मजबूत होंगे। आर्थिक समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। आप अपनी बचत पर काफी ध्यान देंगे। दूर स्थान पर रहने वाले रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
सलाह: मंगलवार को देवी जी के मन्दिर में लाल चुनरी और बताशे अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
आप जिस काम को हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये यह सप्ताह शानदार रहेगा। विद्यार्थी उच्च शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। व्यापार में उच्च आर्थिक लाभ होगा। अल्प प्रयासों से आपके कार्य सिद्ध हो जायेंगे। अपनी क्षमताओं का विकास कर सकते हैं।
सलाह: मंगलवार को पीपल के पत्तों की माला बनाकर सिन्दूर से ‘राम’ लिखकर हनुमान जी को चढ़ा दें।
धनु राशि
अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र में बेहतरीन सन्तुलन बना रहेगा। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिये यह सप्ताह बहुत अच्छा है। लोग आपसे काफी प्रभावित रहेंगे। किसी धार्मिक यात्रा में जाने का विचार बना सकते हैं। आप अपने पराक्रम के बल पर नया काम शुरू कर सकते हैं।
सलाह: प्रतिदिन 'अर्गला स्तोत्र' का पाठ करें।
मकर राशि
आप नया वाहन या घर खरीदने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लगन और आत्मविश्वास से काम करने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के शुरुआती चार दिन बहुत ही अच्छे रहेंगे। विदेश से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे। मन में उत्साह और सकारात्मकता रहेगी।
सलाह: देवी के 32 नाम 'दुर्गा द्वात्रिशन्नाममाला' का सुबह-शाम पाठ करें।
कुम्भ राशि
आपके ऊपर जिम्मेदारियाँ बढ़ने वाली है और आप इसे लेने को तैयार भी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आप बहुत ज्यादा सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में समान विचारधारा के लोगों के साथ आपकी मित्रता बढ़ेगी। विपरीत लिङ्ग के लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। बच्चों के साथ मनोरञ्जन में समय बितायेंगे। व्यापार में लाभकारी अनुबन्ध हो सकते हैं।
सलाह: देवी माँ को काले चने के प्रसाद का भोग लगाकर कन्याओं और निर्धन लोगों में बाँट दें।
मीन राशि
आपकी जीवनशैली काफी वैभवपूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके उच्च पदाधिकारियों से सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। अपनी योग्यता को निखारने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को इस सप्ताह कई बेहतरीन उपलब्धियाँ मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़े कारोबारियों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलने से काम बनेंगे।
सलाह: बुधवार को श्री राम जी को सफेद मिठाई का भोग लगायें और यथासम्भव श्रीरामचरितमानस के बालकाण्ड का स्वाध्याय करें या 'राम' नाम का संकीर्तन करें।
What's Your Reaction?