बिपरजॉय तूफान का कहर! कई रेलगाड़ियां की गई रद्द
<p><em><strong>अगर आप ट्रेन से कहीं सफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार जानकारी जरूर कर लें। बिपरजॉय तूफान की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों के गंतव्य स्टेशनों में भी बदलाव किया गया है। रेलवे ने कैंसिल होने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट जारी की है।</strong></em></p>
पूर्वी मध्य अरब सागर से उठा ताकतवर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ 36 घंटों तक और शक्तिशाली हो जाएगा। यह उत्तर और उत्तर-पूर्व की तरफ आगे बढ़ेगा। बिपरजॉय तूफान को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थाई तौर पर आंशिक रूप से कैंसिल किया है। ट्रेन से कहीं सफर करने वाले हैं या सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार यह लिस्ट जरूर देख लें।
इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, जिन ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है उसमें गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस अपनी यात्रा पालनपुर स्टेशन पर खत्म करेगी। यह ट्रेन पालनपुर-भुज के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14311 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस अपनी यात्रा पालनपुर स्टेशन पर समाप्त करगी। यह ट्रेन पालनपुर-भुज के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-हापा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपनी यात्रा राजकोट पर समाप्त करगी। यह ट्रेन राजकोट-हापा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
What's Your Reaction?