पपराजी के जीजू और भी न जाने क्या-क्या...! निक जोनस का भारत से अजब-गजब रिश्ता

<p><em><strong>निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल हैं। निक जब भी इंडिया आते हैं, पपराजी उन्हें अलग-अलग नाम दे देते हैं और ज्यादातर उन्हें जीजू कहकर ही बुलाते हैं। निक ने हाल ही में इसके बारे में एक्सपीरियंस शेयर किया है।</strong></em></p>

पपराजी के जीजू और भी न जाने क्या-क्या...! निक जोनस का भारत से अजब-गजब रिश्ता
20-05-2023 - 08:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी काफी प्यारी है। अलग-अलग उम्र और अलग-अलग जगहों से होकर भी दोनों प्यार में पड़ गए और 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। उनकी प्यारी बेटी मालती के साथ दोनों खुलकर जिंदगी जी रहे हैं और लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। निक इंडिया के पपराजी के फेवरेट हैं। अक्सर उन्हें पपराजी जीजू और कई नामों से बुलाते हैं। हाल ही में उनमें से कईयों ने निक को ‘जीजू’ कहा और वो इस पर खूब शरमाते हैं।
हाल ही में एक इंटरनेशनल शो में होस्ट ने पूछा कि क्या वह उन्हें जीजू कह सकती हैं। इस पर निक हंसे और हां में जवाब दिया क्योंकि भारत में बहुत सारे लोग उन्हें यही कहकर बुलाते हैं। होस्ट ने एक हालिया इवेंट का एक ऑडियो भी चलाया, जिसमें निक पत्नी प्रियंका के साथ भारत में थे। वहां एक फोटोग्राफर ने उन्हें ‘ऐ निक-वा’ कहा था। इस पर निक ने जवाब दिया कि उन्होंने लोगों से यह सुना है और भारत में वापस आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा।
प्रियंका से पहले कैसी थी जिंदगी
ड्रीमी हसबैंड निक ने हाल ही में पत्नी प्रियंका के बारे में खुलकर बात की। एक चैट शो में वह अपने भाइयों जो और केविन के साथ आए थे, एक फैन ने निक से पूछा कि उन्होंने अपनी पत्नी को पहला मेसेज क्या भेजा था और क्या वह पहले कभी किसी के डीएम में गए हैं। निक ने प्यार से जवाब दिया, ‘प्रियंका से पहले मेरी जिंदगी बहुत अलग थी। अब उसकी कोई मौजूदगी नहीं है।’
निक ने प्रियंका को भेजा था क्या मेसेज
जब होस्ट ने निक से पूछा कि उन्होंने उन्हें क्या मेसेज भेजा, तो उन्होंने अपना फोन बढ़ाया और कहा, ‘मुझे देखने दो।’ उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने उसी का स्क्रीनशॉट लिया है और मेसेज पढ़ा, ‘मुझे पता है कि हमारे बीच बहुत सी चीजें समान हैं, दोस्त कॉमन हैं, और मुझे लगता है कि हमें मिलना चाहिए।’ और उन्होंने तुरंत जवाब दिया, ‘आपसे मिलकर अच्छा लगा, चलिए डीएम से हटते हैं, टेक्स्ट पर चलते हैं। मेरी टीम शायद देख रही होगी।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।