भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की, 6 विकेट से जीता दूसरा टी-20 मैच
ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध भारत ने नागपुर में खेला गया तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच 6 विकेट से जीत लिया है। इस तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर आ गयी है। जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा रहे। उन्होंने 20 गेंदों पर 46 रन बनाये। भारत के शेष भारतीय ओपनर केएल राहुल ने 10, विराच कोहली ने 11, सूर्य कुमार यादव ने 0 ने और हार्दिक पांड्या ने 9 और दिनेश कार्तिक ने 2 बॉल पर 10 रन बनाये।
बारिश के कारण देरी से मैच की शुरुआत हुई और मैच के ओवरों को घटाकर 8-8 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 8.0 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए और भारत को 8 ओवरों में ही 91 रन बनाकर जीतने की चुनौती मिली। इसके जवाब में भारत ने 7.2 ओवरों में 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रृंखला का आखिरी और तीसरा मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा।
What's Your Reaction?