17 साल के पहलवान अमन ने जा़ग्रेब ओपन चैम्पियनशिप 57 किग्रा में जीता कांस्य पदक

<p><em>&nbsp;देश&nbsp;के पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ के बीच चल रहे विवादों के बीच भारत के 17 साल के पहलवान अमन सेहरावत ने देश के लिए पदक हासिल किया हैं। क्रोएशिया में आयोजित जा़ग्रेब ओपन कुश्ती चैम्पियनशिप में 57 किग्रा भारवर्ग का कांस्य पदक जीता हैं।&nbsp;&nbsp;कांस्य पदक मुकाबले में अमन ने अमेरिका के जेन राये रोड्स रिचर्ड्स को 10-4 से हराया , सहरावत ने दूसरे राउंड में रिचर्ड्स पर हावी होकर लड़ाई जीतने के लिए लगातार छह अंक बनाए।</em></p>

17 साल के पहलवान अमन ने जा़ग्रेब ओपन चैम्पियनशिप 57 किग्रा में जीता कांस्य पदक
04-02-2023 - 01:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांस्य पदक मुकाबले में अमन ने अमेरिका के जेन राये रोड्स रिचर्ड्स को 10-4 से हराया। सहरावत ने दूसरे राउंड में रिचर्ड्स पर हावी होकर लड़ाई जीतने के लिए लगातार छह अंक बनाए और पोडियम पर जगह बनाने में सफल हुए। जबकि अजरबेजान के अलीअब्बास रजाजादे ने फाइनल में जापान के युटो निशियुची को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। 

बता दें अमन ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जॉर्जिया के रोबर्टी डिंगाश्विली को हराया था लेकिन वह सेमीफाइनल में निशियुची से जीतने में चूक गए जिससे उन्होंने रेपेशाज दौर के लिये क्वालीफाई किया और वहां कांस्य पदक अपने नाम किया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।