ईशान किशन की प्लेइंग 11 से छुट्टी तय, केएल राहुल ने वापसी के लिए कसी कमर
<p><em><strong>भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने एशिया कप के बीच में वापसी कर ली है। राहुल ने नेट्स में जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है।</strong></em></p>
एशिया कप में टीम इंडिया अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 10 सितंबर को खेलेगी। इस मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर के रूप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टीम के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल की वापसी हो चुकी है। राहुल ने निगल के चलते एशिया कप के शुरुआती दो मैच मिस किए थे। अब उनकी वापसी हो गई है, तो प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन का पत्ता कटना लगभग तय है।
राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान शुरुआती दोनों मैचों में बतौर विकेटकीपर खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में ईशान ने नंबर पांच पर बैटिंग करते हुए 82 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि इसके बावजूद भी ईशान को 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बेंच पर बैठना पड़ सकता है क्योंकि केएल राहुल बतौर विकेटकीपर भारत की पहली पसंद हैं।
नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं केएल राहुल
एशिया कप में अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए राहुल नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भी जमकर पसीना बहाया और सबसे देर तक बल्लेबाजी की। राहुल टीम में नंबर पांच की पोजीशन संभालेंगे। राहुल ने नेट्स में दाएं और बाएं हाथ, दोनों तरह के गेंदबाजों का सामना किया।
वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा रहा रिकॉर्ड
राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक सिर्फ एक ही वनडे मुकाबला खेला है। उन्होंने 2019 के वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी इकलौती एक दिवसीय पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 57 रन निकले हैं। राहुल की इस पारी में 3 चैके और 2 छक्के शामिल रहे थे।
भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं राहुल
बता दें कि केएल राहुल भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हैं। वे अब तक 47 टेस्ट, 54 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। टेस्ट में उन्होंने 2642, वनडे में, 1986 और टी20 इंटरनेशनल में 2265 रन बना लिए हैं।
What's Your Reaction?