Upsc Topper 2022 : इशिता किशोर यूपीएससी टॉपर, टॉप 4 रैंक में लड़कियां, देखें टाॅप 10

<p><em><strong>Upsc Topper 2022 List&nbsp;: ज्यादातर परीक्षाओं की तरह यूपीएससी आईएएस परीक्षा के रिजल्ट में भी लड़कियां ही हेडलाइन बनी हैं। यूपीएससी परीक्षा में टॉपर इशिता किशोर के अलावा टॉप 4 रैंकों में भी बेटियां हैं।</strong></em></p>

Upsc Topper 2022 : इशिता किशोर यूपीएससी टॉपर, टॉप 4 रैंक में लड़कियां, देखें टाॅप 10
24-05-2023 - 11:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस साल की यूपीएससी परीक्षा में इशिता किशोर यूपीएससी 2022 की टॉपर बनी हैं। भारत में सबसे कठिनतम परीक्षाओं में से एक यूपीएससी सीएसई परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। सिविल सर्वेंट्स का चयन करने वाली इस परीक्षा में टॉप 4 पदों पर लड़कियों ने रैंक हासिल की है। इसमें इशिता किशोर के अलावा दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया, तीसरे पर उमा हरथी एन और चैथे पर स्मृति मिश्रा हैं।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस एग्जाम का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया है। यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है। आईएएस पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
यूपीएससी 2022 के टाॅप 10
1 इशिता किशोर
2 गरिमा लोहिया
3 उमा हरति एन
4 स्मृति मिश्रा
5 मयूर हजारिका
6 गहना नव्या जेम्स
7 वसीम अहमद भट
8 अनिरुद्ध यादव
9 कनिका गोयल
10 राहुल श्रीवास्तव

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।