इजरायल के पीएम नेतन्हयाहू की चेतावनीः हमास से युद्ध में हिज्बुल्ला बीच में आया तो उसकी सबसे बड़ी गलती होगी
<p><em>इजरायल ने हमास को नेस्तनाबूद करने की ठान रखी है। इजरायल हमास के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी रखे हुए है। इस बीच ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्ला ने फिलिस्तीन और हमास के समर्थन की बात कही है लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमास से हो रहे युद्ध में बीच में हिज्बुल्ला आएगा तो यह उसकी अब तक की सबसे बड़ी गलती साबित होगी।</em></p>
इजरायल के प्रधानमंत्री बैंजामिन नेतन्याहू रविवार को उत्तरी इजरायल में इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) कमांडो ब्रिगेड का दौरा करने पहुंचे थे। वहीं पर उन्होंने हिज्बुल्ला के संदर्भ में अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में, मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि हिजबुल्ला युद्ध में पूरी तरह से संलग्न होगा या नहीं। अगर हिजबुल्लाह ऐसा करने का फैसला करता है, तो उसे पछतावा होगा। हम हिजबुल्ला पर एक ऐसी ताकत से हमला करेंगे, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता और यह हिजबुल्ला और लेबनानी राज्य दोनों के लिए विनाशकारी होगा।’
नेतन्याहू ने यह भी आश्वासन दिया कि इस्राइल किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। बता दें, इजरायल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सात अक्तूबर से लेकर अब तक छह हजार से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इजराइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। अभी तक गाजा पट्टी में 4600 और इस्राइल में 1400 लोगों की जान जा चुकी है।
What's Your Reaction?