जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़: दो अधिकारियों समेत चार जवान शहीद

<p><em><strong>जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में फिर एक बार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ सामने आई है। आतंकवादियों से मुठभेड़ में दो अधिकारियों समेत चार जवान शहीद हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें दो अधिकारी शामिल हैं। मुठभेड़ में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।</strong></em></p>

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मुठभेड़: दो अधिकारियों समेत चार जवान शहीद
23-11-2023 - 10:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में चार जवान शहीद हो गए। इसमें दो अधिकारी शामिल हैं। राजौरी के धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो अधिकारियों समेत चार जवान शहीद हो गए। घायल सुरक्षाबलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। 16 कोर कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के रोमियो फोर्स कमांडर ऑपरेशन की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में आतंकवादियों के एक समूह की आवाजाही के बारे में इनपुट मिलने के बाद विशेष बलों सहित सैनिकों को क्षेत्र में तैनात किया गया है।
छिपे हुए हैं तीन आंतकी
सुरक्षाबलों ने खुफिया इनपुट के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बाजी मॉल जंगलों में कार्रवाई को अंजाम दिया था। इसमें बताया गया था कि कुछ आतंकी छुपे हुए हैं। भीषण मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी समेत चार की मौत हो गई। एक अन्य सैनिक घायल हो गया। जम्मू-कश्मीर में पीर पंजाल के जंगल पिछले कुछ वर्षों में कई मुठभेड़ों के बाद सुरक्षा बलों के लिए एक चुनौती साबित हुए हैं। आतंकवादी भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर अपनी स्थिति को छुपाने के लिए घने जंगलों का उपयोग करते हैं। आतंकवादी अपनी स्थिति को छिपाने के लिए दुर्गम पहाड़ों, घने जंगलों और अल्पाइन जंगलों का फायदा उठाते हैं। पिछले हफ्ते राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।