बाज नहीं आते अपने बेतुके ट्वीट्स से कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर एक बार फिर गए हवालात

<p><em>पहले से ही जमानत पर बाहर चल रहे कन्नड़ फिल्म एक्टर चेतन कुमार को कन्नड़&nbsp; फिल्म इंडस्ट्री में तो हर कोई जानता ही है पर आम आदमी के लिए भी वे अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आये&nbsp;दिन वे कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं कि विवादों में उनका नाम आता ही रहता है। अबकी बार हिंदू धर्म के विरुद्ध विवादित ट्वीट करने की वजह से चेतन कुमार को बेंगलुरू पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बता दें अपने ट्वीट में चेतन कुमार ने हिंदू धर्म के अस्तित्व को झूठ बताने की बात कही है।&nbsp;</em></p>

बाज नहीं आते अपने बेतुके ट्वीट्स से कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर एक बार फिर गए हवालात
21-03-2023 - 04:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार चेतन कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हिंदू धर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने की वजह से चेतन कुमार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 

एक ट्वीट पड़ा महंगा 
चेतन कुमार को एक ट्वीट करना इतना महंगा पड़ गया कि उन्हें सीधा हवालात पहुंचा दिया गया।  दरअसल चेतन कुमार ने सोमवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर हिंदू धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किया। चेतन ने अपने इस ट्वीट में कुछ पहलुओं को प्वांइट आउट करते हुए  हिंदुत्व को झूठा साबित करने की कोशिश की। 

लोगो में है गुस्सा 
ट्वीट के बाद चेतन कुमार का हिंदू संगठनो की ओर से जमकर विरोध देखने को मिल रहा है। बजरंग दल ने इसे हिन्दू धर्म का अपमान बताया। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के नेता शिवकुमार  ने चेतन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके चलते आज उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

क्या लिखा था ऐसा 
इस ट्वीट में चेतन कुमार ने लिखा कि हिंदुत्व पूरा झूठ पर बना हुआ है। सावरकरः भारतीय राष्ट्र तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या वापस लौटे- झूठ, 1992ः बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि है- एक झूठ, 2023ः उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के हत्यारे हैं- एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है। हिंदू धर्म के खिलाफ इन विवादित बोल के चलते अब कन्नड़ फिल्म एक्टर चेतन कुमार को मंगलवार को बेंगलुरू के शेषाद्रीपुरम पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। 

हिजाब मामले और कांतारा फिल्म पर टिप्पणी कर बुरे फंस चुके हैं चेतन 
इसके अलावा चेतन पहले भी कई बार धर्मों प्रथाओं को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन पर कातांरा फिल्म को लेकर भी केस दर्ज हो चुका है। एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने कांतारा की  भूत कोला धार्मिक प्रथा के खिलाफ टिप्पणी की थी। इससे पहले चेतन कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर विवादों में घिरे थे। उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने हिजाब विवाद की सुनवाई कर रहे एक न्यायधीश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ट्वीट कर दिया था, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।