हिंदी साहित्य में अभीष्ट योगदान के लिए कमल कुमार को मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान

हिंदी साहित्य में अभीष्ट योगदान के लिए कमल कुमार को मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान
28-09-2022 - 05:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट और आगरा का निखिल प्रकाशन ने हिंदी साहित्य में लेखन के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान के लिए लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कमल कुमार को ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ दिया है। कमल कुमार को यह सम्मान उनके इस वर्ष प्रकाशित 3 कविता संग्रह ‘प्रेमडगर- लवली से लव’, ‘पगडंडियां- गांव से शहर’ और ‘परिवर्तन-मैं तुम से हम’ के लिए दिया गया।

उल्लेखनीय है कि कमल कुमार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, उच्च अधिकारी और वैज्ञानिक हैं। इसके साथ वे हिंदी साहित्य में भी निरंतर अपना अमूल्य योगदान देते रहे हैं।

विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट और आगरा का निखिल प्रकाशन हर वर्ष लखनऊ में आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले में इस सम्मान समारोह का आयोजन करता है। इस वर्ष कमल कुमार सहित विभिन्न प्रदेशों से आये हुए साहित्य जगत की अन्य प्रमुख हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।