ऐश्वर्या राय से इस कदर चिढ़ गई थीं करीना कपूर... सरेआम हाथ से छीन लिया था माइक

<p><em><strong>करीना कपूर और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। करीना कपूर और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।</strong></em></p>

ऐश्वर्या राय से इस कदर चिढ़ गई थीं करीना कपूर... सरेआम हाथ से छीन लिया था माइक
06-12-2023 - 10:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

करीना कपूर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में करीना कपूर गुस्से में ऐश्वर्या राय के हाथ से माइक छीनते दिख रही हैं। ये वीडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स बेबो की जमकर क्लास लगा रहे हैं।
करीना कपूर बॉलीवुड में अपने अभिनय के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। 2 दशक लंबे करियर के दौरान एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में देने के साथ ही कई सितारों से पंगा भी लिया है। साल 2001 में आई फिल्म ‘अजनबी’ के सेट पर बिपाशा बसु संग उनकी लड़ाई हो या फिर डेब्यू फिल्म के चलते अमीषा पटेल संग तकरार। करीना कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, जो किसी भी अन्य कलाकार संग अपनी अनबन पर पब्लिक में खुलकर बात करने से कतराती नहीं हैं। बिपाशा बसु संग उनके झगड़े के बारे में भी पूछे गए सवालों पर करीना ने अक्सर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए थे।
इन दिनों रेडिट पर एक्ट्रेस का एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें उनका एटीट्यूड फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया है। ये वीडियो उनके शुरुआती दिनों का है। बॉलीवुड के गलियारों में इस बात से सब वाकिफ हैं कि करीना कपूर पहले ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली थीं, लेकिन एक्टर के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन संग बात न बन पाने पर उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। ‘कहो ना प्यार है’ से किनारा करने के बाद बेबो ने अभिषेक बच्चन संग ‘रिफ्यूजी’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। 
अमीषा संग थी टकरार
अब जहां करीना कपूर की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, वहीं अमीषा पटेल की ‘कहो ना प्यार है’ बॉक्स-ऑफिस पर बाजी मार ले गई थी। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करके ऋतिक और अमीषा को इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री दी थी। ऐसे में, उस साल अमीषा पटेल ने बेस्ट डेब्यू के लिए कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए और वायरल हो रहा ये वीडियो ऐसे ही एक अवॉर्ड फंक्शन का है।
चेहरे पर दिखी थी निराशा
अमीषा पटेल ने उस साल ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए ‘डेब्यू ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड जीता था और बेबो को ‘फेस ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से ही संतुष्टि करनी पड़ी थी। ऐसे में जब अवॉर्ड फंक्शन के दौरान ऐश्वर्या राय ने करीना को स्टेज पर बुलाया तो बेबो के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। नाम बुलाए जाने पर उन्होंने जल्दी से अपना पुरस्कार लिया और झट से ऐश्वर्या के हाथ से माइक छीनकर केवल ‘थैंक यू’ बोल वहां से तुरंत चली गईं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।