करीना ने खोला राज... 10 साल बड़े सैफ अली खान में आखिर ऐसा क्या नजर आया कि कर डाला निकाह? 

<p><em><strong>करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। उस समय सैफ अली खान करीना से उम्र से 10 साल बड़े थे।&nbsp;</strong></em></p>

करीना ने खोला राज... 10 साल बड़े सैफ अली खान में आखिर ऐसा क्या नजर आया कि कर डाला निकाह? 
27-03-2023 - 10:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

करीना ने हाल ही में अपने से 10 साल बड़े एक्टर सैफ अली खान के साथ अपने रिश्ते और शादी के फैसले को लेकर बात की और बताया कि उन्होंने तलाकशुदा और दो बच्चों के पिता सैफ अली खान से शादी क्यों की। इसके साथ ही उनका ये भी कहना था कि उन्होंने सैफ से तब शादी की, जब कोई भी एक्ट्रेस शादी नहीं करना चाहती थी, क्योंकि वह अपने करियर को लेकर चिंतित होती थीं।
मैं मानती हूं खुद को खुशकिस्मत
करीना कपूर खान ने सैफ से अपनी शादी के बारे में कहा- ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं क्योंकि मैंने हमेशा वह किया है, जो मैं करना चाहती थी और मैं इसके लिए खुशकिस्मत हूं। जब मैं शादी करना चाहती थी, मैंने की और वो भी तब की जब कोई अभिनेत्री शादी नहीं कर रही थी। आज इतनी अभिनेत्रियां हैं, जो शादी कर रही हैं। काम करते हुए शादी करना अचानक से अच्छा हो गया है। इससे पहले तक, बच्चों का होना करियर पर फुल स्टॉप माना जाता था लेकिन, अचानक, अब ये ऐसा है कि ठीक है, आपका बच्चा हो सकता है और आप बच्चे होते हुए भी अपने करियर पर फोकस कर सकती हैं। मैंने हमेशा ऐसे काम किए हैं, जिनसे मैं प्यार करती हूं और जिन पर विश्वास करती हूं।’
पैपराजी पर चिढ़ गए थे सैफ
सैफ अली खान और करीना कपूर खान कुछ हफ्ते पहले तब चर्चा में आ गए, जब वे मलाइका अरोड़ा की मां के जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान फोटोग्राफर्स ने उनके बिल्डिंग कंपाउंड के बाहर उनकी तस्वीरें-वीडियो लेना शुरू कर दिया। पैपराजी से नाराज होकर सैफ अली खान ने व्यंग्य कसा और उन्हें अपने बेडरूम में भी घुसने को कहा।
फिल्मों में कुछ खास नहीं चल रहे 
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना को जहां आखिरी बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ देखा गया। वहीं, सैफ अली खान, ऋतिक रोशन के साथ ‘विक्रम वेधा’ में दिखाई दिए। अब करीना ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत लीड रोल में होंगे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।