केकेआर की मालकिन जूही चावला नहीं देखना चाहती शाहरुख खान के साथ आईपीएल मैच..

<p><em>बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ समय बिताने कौन भला मना कर सकता है। यदि आईपीएल का मैच को शाहरुख बालकनी में खड़े होकर मैच देखना चाह रहे हों तो उनके साथ सभी खड़े होकर मैच का आनंद लेना चाहते हैं। लेकिन, शाहरुख खान की सह अभिनेत्री जूही चावला जो कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शाहरुख खान के साथ सह मालकिन भी हैं, उन्हें पसंद नहीं है वे किंग खान के साथ आईपीएल मैच का मजा लें। जूही को शाहरुख खान के साथ मैच देखना अच्छा नहीं लगता।</em></p>

केकेआर की मालकिन जूही चावला नहीं देखना चाहती शाहरुख खान के साथ आईपीएल मैच..
04-04-2024 - 09:20 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उल्लेखनीय है कि जब भी आईपीएल में केकेआर का मैच होता है तो शहरुख खान, जूही चावला और उनके पति जय मेहता मैच देखने जाते हैं और अपनी टीम को चीयर करते हैं। वे तीनों आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। आईपीएल 2024 के पहले मैच में भी शाहरुख अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचे थे।  लेकिन, जूही चावला को शाहरुख के साथ IPL मैच देखना अच्छा नहीं लगता। वे इसे बिल्कुल सही नहीं मानतीं और उन्होंने  एक इंटरव्यू में इसकी वजह भी बताई है।

'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक, Juhi Chawla ने एक इवेंट के दौरान Shah Rukh Khan के साथ IPL देखने को सबसे खराब आइडिया बताया। जूही ने कहा, 'उनके साथ मैच देखना मुश्किल हो जाता है क्योंकि जब हमारी टीम अच्छा परफॉर्म नहीं करती तो वह अपना सारा गुस्सा मुझ पर उतार देते हैं। मैं उनसे कहती हूं कि वह यह सब मुझे नहीं, बल्कि टीम को जाकर कहो। इसलिए हम साथ में मैच देखने के लिए बिल्कुल परफेक्ट नहीं हैं। मुझे लगता है कि बाकी टीम के मालिकों के साथ भी ऐसा ही होता होगा। जब उनकी टीम खेलती होंगी, तो वो भी पसीने में तर-बतर हो जाते होंगे।'

बता दें कि जूही चावला भले ही शाहरुख के साथ मैच देखने से कतराती हों लेकिन दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है। जूही ने शाहरुख के साथ कई फिल्मों में काम किया और वह एक्टर के बेटे आर्यन के भी बेहद करीब हैं। क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान के फंसने पर जूही चावला ही मदद के लिए आगे आई थीं। उन्होंने ही आर्यन के बेल बॉन्ड की रकम भरकर उस पर साइन किए थे। वहीं जूही चावला के भी मुश्किल वक्त में शाहरुख उनका सहारा बनकर खड़े रहे हैं। जब जूही चावला के भाई कोमा में चले गए थे तो शाहरुख ही उनका सहारा बने थे। मां-बाप की मौत के बाद भाई ही जूही चावला का सहारा थे किंतु वे भी कोमा में थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।