शहादत का बदला: अनंतनाग में लश्कर कमांडर उजैर खान को किया ढेर

<p><em><strong>अनंतनाग में 13 सितंबर को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी हुमायूं भट और दो जवान शहीद हो गए।</strong></em></p>

शहादत का बदला: अनंतनाग में लश्कर कमांडर उजैर खान को किया ढेर
20-09-2023 - 08:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 7 दिनों से चल रही मुठभेड़ मंगलवार को खत्म हो गई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के सातवें दिन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर आतंकी उजैर खान को मार गिराया। कश्मीर पुलिस ने मंगलवार 19 सितंबर को इसकी पुष्टि की। सुरक्षाबलों ने उजैर खान के साथ दो और आतंकियों की लाशें भी मिली हैं। अनंतनाग में 13 सितंबर को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी हुमायूं भट और दो जवान शहीद हो गए।
तीसरी सबसे लंबी चलने वाली मुठभेड़ 
समाचार एजेंसी के मुताबिक सेना की ओर से बताया गया है कि पीर पंजाल की पहाड़ियों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को ढेर कर दिया गया है। उजैर के अलावा एक और बॉडी देखी गई है। तीसरे आतंकी का भी शव मिलने की संभावना है। अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह अब तक का सबसे लंबा एनकाउंटर है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में यह तीसरी सबसे लंबी चलने वाली मुठभेड़ है।
हेलिकॉप्टर और ड्रोन से आतंकियों का ठिकाना खत्म
रिपोर्ट के मुताबिक, अनंतनाग के कोकेरबाग के घने पहाड़ी जंगलों के बीच आतंकी 12 से 20 फीट गहरी गुफाओं में छिपे हुए थे, जिसके कारण ऑपरेशन में काफी मुश्किल हो रही थी। हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद से आतंकियों का ठिकाना खत्म किया गया। उजैर खान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था। अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए पैरा कमांडो और सुरक्षाबलों की 10 और कंपनियां मंगलवार को तैनात की गईं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।