भाजपा की झोली से छिटकर कांग्रेस के हाथों में आया कर्नाटक किंतु यूपी में दमदार प्रदर्शन

<p><em>कर्नाटक में कांग्रेस ने 10 साल बाद अपने दम पर सत्ता में वापसी कर ली और भारतीय जनता पार्टी के कब्जे वाले एकमात्र दक्षिणी राज्य से उसे बाहर कर दिया है।</em></p>

भाजपा की झोली से छिटकर कांग्रेस के हाथों में आया कर्नाटक किंतु यूपी में दमदार प्रदर्शन
13-05-2023 - 10:48 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटों के लिए 10 मई को रिकॉर्ड 73.19 फीसदी मतदान हुआ था। इस मतदान के बाद किये गये एग्जिट पोल से स्पष्ट होने लगा था कि कर्नाटक में कांग्रेस की वापसी हो रही है। आज जब मतगणना पूरी हुई तो कांग्रेस ने 224 में से 136 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। भारतीय जनता पार्टी को 65, जेडीएस को 19 और अन्य को 4 सीटें मिलीं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में हिमाचल प्रदेश के बाद भाजपा की यह दूसरी पराजय है।
भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में मिली करार हार का गम उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों ने कम किया है। पहली बार 17 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया। उत्तर प्रदेश में 200 नगर पालिका परिषदों में से 199 में चुनाव हुए। 2017 में भाजपाने 60 नगर पालिकाओं में जीत हासिल की थी लेकिन इस साल भाजपा ने नगर पालिका परिषदों में 2017 के मुकाबले दोगुना से ज्‍यादा सीटें हासिल की हैं। इस तरह बीजेपी को कर्नाटक में मिला गम यूपी ने कुछ हद तक कम किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर उसे बधाई दी है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की है। उन्होंने अपने उद्गार ट्विटर के जरिये व्क्त किये.
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।