वाॅक करते गिरी ममता बनर्जी: सिर में गंभीर चोट, इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज

<p>मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। उसी समय वह गिर गईं। तुरंत उन्हें घर के अंदर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।</p>

वाॅक करते गिरी ममता बनर्जी: सिर में गंभीर चोट, इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज
15-03-2024 - 11:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। टीएमसी ने बताया कि उनकी अध्यक्ष और सीएम ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। वहीं, इस बीच जानकारी आई है कि पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी एसएसकेएम अस्पताल से इलाज के बाद रवाना हो गईं। अस्पताल से वापस जाते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। 

इससे पहले उनकी जो तस्वीर सामने आई थी उसमें सीएम ममता के सिर में गहरी चोट दिखाई दे रही है। उनके सिर से खून भी निकल रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, ममता को चोट उनके घर पर ही लगी। परिसर में टहलने के दौरान गिरकर ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे। तृणमूल के एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) ने ममता की तस्वीर जारी की है।
तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। उसी समय वह गिर गईं। तुरंत उन्हें घर के अंदर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि माथे पर टांके लगाने होंगे। बताया जा रहा है कि चोट काफी गहरी है।
तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी एसएसकेएम अस्पताल पहुंच गए हैं। अभिषेक ने गुरुवार दोपहर जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी में बैठक की। वहां से कोलकाता लौटने के बाद वह सीधे एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे। अभिषेक ने करीबियों को बताया कि मुख्यमंत्री के माथे पर गहरा घाव है।
पीएम समेत कई नेताओं  ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीएम ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी एक्स पर एक पोस्ट में टीएमसी प्रमुख ममता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।