मराठी बल्लेबाज गायकवाड़ ने किया असंभव को संभव, एक ओवर में लगाये 7 छक्के और बटोरे 43 रन..!
<p><em><strong>देश के होनहार 25 वर्षीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने सोमवार, 28 नवंबर को एक ओवर में सात छक्के जड़कर धमाल मचा डाला।</strong></em></p>
इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले महाराष्ट्र के इस धुआंधार बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy Quarter Finals) के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के गेंदबाद शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए। इस तरह से वे लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
गायकवाड़ 159 गेंद पर 220 रन बनाकर नॉटआउट रहे। लिस्ट-ए क्रिकेट का यह उनका पहला दोहरा शतक है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 187 रन था। इस मैच में महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश विरुद्ध पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों के मैच में 5 विकेट पर 330 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया है। गायकवाड़ का विजय हजारे ट्रॉफी की अंतिम 8 पारियों में छठा शतक भी है।
ऋतुराज गायकवाड़ के 100 रन 109 गेंद पर पूरे किए और अगले 120 रन उन्होंने केवल 50 गेंदों पर बनाये। उन्होंने पारी के 49वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह पर 7 छक्के सहित 43 रन बटोरे। पहली गेंद पर ऋतुराज ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। दूसरी गेंद पर भी उन्होंने स्ट्रेट छक्का जड़ा। तीसरी गेंद पर लेग साइड पर छक्का लगाकर हैट्रिक पूरी की। चौथी और 5वीं गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ पर छक्का लगाया। चूंकि 5वीं गेंद नोबॉल भी रही इसके उन्होंने सही फेंकी गई 5वीं गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़कर ओवर का छठा छक्का लगाया। फिर अंतिम गेंद पर लेग साइड पर छक्का लगाकर 7 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।
गायकवाड़ ने अपनी पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 138 का रहा। उन्होंने 220 में से 136 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बटोरे। पारी का 49वां ओवर को शिवा सिंह ने फेंका, वह लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर है, जिसमें 43 रन बने। इससे पहले 2018 में भी न्यूजीलैंड में खेली गई फॉर्ड ट्रॉफी में तेज गेंदबाज विलियम लुडिक ने भी एक ओवर में 43 रन दिए थे। तब उन्होंने 2 नोबॉल डाली थी। ओवर में 6 छक्के लगे थे. एक चौका और एक सिंगल रन बना था। इससे पहले भारत के युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर 6 छक्के लगा चुके हैं। अब अपने इस कारनामे के साथ ऋतुराज दोहरा शतक लगाने वाले भारतीयों की विशेष क्लब में जगह बना चुके हैं
What's Your Reaction?