दिल्ली के विधायकों की हुई बल्ले बल्ले..! छप्पर फाड़ कर बढ़ी सैलरी,जानें अब कितना हुआ वेतन..

<p><em>बजट से पहले दिल्ली के विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। इसके तहत 66 फीसदी वेतन बढ़ाया गया है। विधायकों को पहले के 54000 रुपये के बजाय अब कुल 90000 रुपये महीना वेतन मिलेगा।</em></p>

दिल्ली के विधायकों की हुई बल्ले बल्ले..! छप्पर फाड़ कर बढ़ी सैलरी,जानें अब कितना हुआ वेतन..
14-03-2023 - 12:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुख्यमंत्री का वेतन भत्ता 1.70 लाख हुआ 
प्रस्ताव को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद विधि, न्याय एवं विधायी कार्य विभाग ने वेतन बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। अब नेता विपक्ष, विधानसभा अध्यक्ष,मंत्री,और मुख्यमंत्री को वेतन व भत्ते समेत कुल 1.70 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, जबकि इससे पहले 72 हजार रुपये मिलते थे। बीते साल 4 जुलाई 2022 को दिल्ली विधानसभा में इसके लिए प्रस्ताव पारित किए गए थे।

दिल्ली में विधायकों का वेतन 12 साल बाद बढ़ा
दिल्ली में विधायकों का वेतन 12 साल बाद बढ़ा है। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार  सभी 70 विधायकों को यह बढ़ा हुआ वेतन की व्यवस्था बीते 14 फरवरी 2023 से लागू होगा। पिछले साल 4 जुलाई को दिल्ली विधानसभा में पांच अलग-अलग विधेयक पारित करके मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचेतक,अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष समेत सभी के वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था। प्रस्ताव पर विचार के बाद बीते 14 फरवरी को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है, जिसके बाद विधायकों का वेतन करीब 66 फीसदी बढ़ा है।

गैजेट्स खरीदने के मिलेंगे एक लाख 
अब तक बेसिक वेतन 12 हजार रुपये था, जो अब 30 हजार कर दिया गया है। दैनिक भत्ता भी एक हजार से बढ़कर 1,500 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का बेसिक वेतन 18 हजार रुपये से बढ़कर 60 हजार रुपये हो गया है। विधायकों को सालाना एक लाख रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा, जो अभी 50 हजार रुपये था। यही नहीं विधायकों को प्रत्येक कार्यकाल में लैपटॉप, प्रिंटर मोबाइल खरीदने के लिए भी एक लाख रुपये मिलेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।