जयपुर की चौपाटियों पर लजीज खाने के साथ मिलेगा आईपीएल मैच का रोमांच ;लाइव मैच का लुत्फ उठा सकेंगे क्रिकेट लवर्स
<p><em>जयपुर की शान बन चुकी मानसरोवर और प्रतापनगर की चौपाटियों पर लजीज खाने के साथ आईपीएल के रोमांच का भी आनंद उठाया जा सकेगा। क्रिकेट प्रेमियों की दीवानगी को देखते हुए मंडल ने खास इंतजामात किए। क्रिकेट लवर्स अब वीडियो वॉल पर लाइव मैच का लुत्फ़ उठा सकेंगे ।</em></p>
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि मंडल ने जयपुरवासियों के आईपीएल के प्रति दीवानगी को देखते हुए शहर की दोनों चौपाटियों की बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल लाइव मैच देखने का इंतजाम किया है। उन्होंने कहा कि विजिटर्स यहां जायकेदार खाने के साथ परिवार सहित आईपीएल मैच के रोमांच और उत्साह को भी महसूस कर सकेंगे।
पवन अरोड़ा ने कहा कि 19 अप्रेल से शुरू होने वाले आईपीएल जयपुर मैच और युवाओं के जोश को देखते हुए चौपाटी प्रबंधन ने भी खासे इंतजाम किए हैं। गौरतलब है कि पूर्व में हुए आईपीएल मैचों का प्रसारण भी चौपाटियों की वीडियो वॉल पर किया था और भारी संख्या में क्रिकेट लवर्स का हुजूम उमड़ा था।
What's Your Reaction?