अमेरिका पर चढ़ा धोनी का बुखार: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते वीडियो वायरल

<p><strong>पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए देखा गया। धोनी न्यू जर्सी में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी को गोल्फ की गेंद को गोले की ओर मारते हुए देखा जा सकता है।</strong></p>

अमेरिका पर चढ़ा धोनी का बुखार: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते वीडियो वायरल
09-09-2023 - 05:19 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो मीडिया से बहुत दूर रहते हैं, लेकिन वह अपने कामों से लगातार चर्चा का विषय बने रहते हैं। धोनी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं। यहां अलकराज का टेनिस मैच देखते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए देखा गया। धोनी ने न्यू जर्सी में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए।
ट्रंप के साथ धोनी ने खिंचवाई तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी को गोल्फ की गेंद को गोले की ओर मारते हुए देखा जा सकता है, जबकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति उस शॉट को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने अपने लंबे बालों वाले लुक में ट्रंप के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई। इस तस्वीर में ट्रंप ने लाल रंग की गाला टोपी पहनी हुई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।