NMACC में ‘रघुपति राघव राजा राम…’ पर नीता अंबानी ने भरतनाट्यम प्रस्तुति से सबका दिल जीता , देखें डांस का वायरल वीडियो
<p>नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी NMACC के लॉन्चिंग आजकल देश और दुनिया में चर्चा का केंद्र बानी हुई है। मुंबई में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (NMACC) के इस इवेंट में दुनिया भर के सेलेब्स और मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। हॉलीवुड, बॉलीवुड,खेल जगह, राजनीति और धर्म से जुड़ी जानीमानी सेलिब्रिटीज इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हैं। वीकेंड पर हुए कार्यक्रम में नामी गिरामी हस्तियां पहुंचीं। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार भी नजर आया।</p>
नीता अम्बानी के भारत नाट्यम ने सभी का मन मोह लिया
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, नीता अंबानी नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में 'रघुपति राघव राजा राम' भजन पर भरतनाट्यम करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया। अब इस परफॉरमेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Nita Ambani Dance Video Viral) हो रहा है.
लोग हुए गौरवान्वित
जब लाल रंग के लहंगे के साथ पिंक दुपट्टे में नीता अम्बानी ने 'रघुपति राघव राजा राम' भजन पर भरतनाट्यम शुरू किया तो लोग मन्त्र मुग्ध हो कर उन्हें देखते रह गए। उनके शानदार डांस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे देखकर लोग नीता अंबानी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतनी बड़ी बिजनेस फैमिली से होने के बाद भी वह भारत की संस्कृति से जुड़ी हुई हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि भारत में एक कल्चरल सेंटर की जरूरत थी.। ऐसे में मुंबई जैसे शहर जो फैशन और कल्चर का सबसे बड़ा केंद्र है वहां यह कल्चरल सेंटर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नीता अम्बानी का ड्रीम प्रोजेक्ट
अंबानी फैमिली से लेकर इस इवेंट में शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और यहां तक कि वर्ल्ड फेमस टॉप मॉडल जीजी हदीद ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।बता दें कि नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (MNACC) मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड सेंटर के अंदर स्थित है। नीता अंबानी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनका उद्देश्य भारतीय कला को संरक्षित करना और प्रमोट करना है।
What's Your Reaction?