कंगाल पाकिस्तान, नहीं बची फूटी कौड़ी: अब तो सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह भी रोक दी गई

<p><em><strong>पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था हर रोज बर्बादी की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। पाकिस्तान में कंगाली का हाल ये है कि अब वह सरकारी कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दे पा रहा है। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने कर्मचारियों की सैलरी को रोकने को कहा है। लेकिन इस पर कोई भी खुल कर नहीं बोल रहा है।</strong></em></p>

कंगाल पाकिस्तान, नहीं बची फूटी कौड़ी: अब तो सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह भी रोक दी गई
26-02-2023 - 10:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब अपने खात्मे के अंतिम पड़ाव में पहुंच रही है। मौजूदा स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि पाकिस्तान अब अपने सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पा रहा है। वित्त और राजस्व मंत्रालय ने महालेखाकार पाकिस्तान राजस्व को केंद्रीय और उनसे जुड़े विभागों के वेतन समेत बिलों को क्लियर करने से रोक दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कठिनाइयों का सामना कर रही है। इस कारण ऐसा फैसला लिया गया है।
वित्त विभाग के अधिकारियों ने इस बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया। वहीं जब वित्त मंत्री इशाक डार से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह खबर गलत हो सकती है, इसलिए वह कन्फर्म करने के बाद कोई प्रतिक्रिया देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक बाद में उनसे संपर्क नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक वह अपने बकाया बिल को क्लियर करने के लिए गए थे। लेकिन उन्हें बताया गया कि वित्त मंत्रालय ने सभी बिलों की मंजूरी पर रोक लगा दी है।
रक्षा संस्थानों को दी जा चुकी है मंजूरी
बिलों की मंजूरी क्यों रोकी गई है, इसका कोई सटीक कारण नहीं पता लगा है। लेकिन इस कदम से पीछे पाकिस्तान के आर्थिक संकट को जिम्मेदार माना जा रहा है। वहीं दूसरी रिपोर्ट्स यह भी कहती है रक्षा से जुड़े संस्थानों के वेतन और पेंशन को अगले महीने के लिए पहले ही मंजूरी दे दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।