वर्किंग डे की ऐसी की तैसी !! छुट्टी लेकर मोदी से मिलने

<p><em>ऑस्ट्रेलिया में सिडनी ओलंपिक पार्क के कुडोस एरेना 20,000 से ज्यादा प्रवासी भारतीय से खचाखच भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी &nbsp;का आज यानी 23 मई को भाषण सुनने के लिए भारी संख्या में भारतीय सिडनी पहुंचे हुए हैं और उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण के तहत सोमवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। भारतीय-आस्ट्रेलियाई लोगों के एक बड़े ग्रुप ने प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के लिए मंगलवार को &quot;मोदी एयरवेज&quot; नामक एक चार्टर फ्लाइट से मेलबर्न से सिडनी पहुंचे।</em></p>

वर्किंग डे की ऐसी की तैसी !! छुट्टी लेकर मोदी से मिलने
23-05-2023 - 05:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीएम मोदी के समर्थक सफेद टी-शर्ट और तिरंगे रंग की पगड़ी पहने हुए नजर आए। एक रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 170 से अधिक भारतीय मूल के लोगों ने ओलंपिक पार्क एरिना कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मेलबर्न से सिडनी के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट से उड़ान भरी। इस कार्यक्रम की चर्चा पूरे ऑस्ट्रेलिया में है। क्योंकि इस प्रोगाम के सारे टिकट बिक चुके हैं लेकिन लोगों के डिमांड खत्म नहीं हुए। इस कार्यक्रम के लिए लोगों को गाड़ियों और चार्टर विमानों से सिडनी लाया जा रहा है। जिसे मोदी एय़रवेज और मोदी एक्सप्रेस वे नाम दिया गया है। 

आज काम की छुट्टी 
मंगलवार का दिन वहां रहने वाले लगभग 8 लाख भारतीय प्रवासियों के लिए सामान्य कार्य दिवस है, लेकिन उनमें से लगभग 21 हजार लोग कुडोस बैंक एरिना स्टेडियम में प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत समारोह में शामिल होने और उन्हें सुनने के लिए आज छुट्टी करने का फैसला किया।उनमें से 177 लोग मेलबर्न से सिडनी के लिए 'मोदी एयरवेज' नामक चार्टर्ड फ्लाइट से पहुंचे हैं।

सिडनी में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करने के दौरान पीएम मोदी के साथ उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। भारतीय प्रधानमंत्री की मौजूदगी में हैरिस पार्क इलाके का नाम बदलकर लिटिल इंडिया कर दिया गया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया उन देशों में शुमार हैं, जहां बड़ी संख्या में भारत के लोग शिक्षा और नौकरी के लिए माइग्रेट करते हैं। 


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।